Pentagon Pizza थ्योरी क्या संकेत दे रही है? पिज्जा की बिक्री तेजी से बढ़ना क्यों किसी बड़े हमले का संकते है?

By नीरज कुमार दुबे | Jun 19, 2025

जैसे-जैसे इज़राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, एक अजीब लेकिन लंबे समय से चल रहा सिद्धांत एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यह सिद्धांत है- पेंटागन के पास स्थित पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट्स में हलचल बढ़ना जोकि किसी बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम का संकेत देता है। हम आपको बता दें कि यह सिद्धांत वर्षों से मौजूद है, लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि पेंटागन के पास पिज़्ज़ा दुकानों की गतिविधि (जैसे ऑर्डर की संख्या या भीड़) बढ़ने लगती है, ठीक उसी समय जब अमेरिका कोई बड़ा सैन्य कदम उठाने वाला होता है।

इसे भी पढ़ें: Israel का साथ दिया तो कोई नरमी नहीं बरतेंगे, दुनिया को धमकाने वाले ट्रंप को खामनेई की सीधी चेतावनी

वहीं, जब अमेरिकी रक्षा विभाग (DoD) से इस सिद्धांत और 12 जून की गतिविधि पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने बताया कि उनके पास "कहने के लिए कुछ नहीं है"। वहीं एक बयान में पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि यह पिज़्ज़ा एक्टिविटी रिपोर्ट "घटनाओं से मेल नहीं खाती।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि पेंटागन के अंदर भी कई पिज़्ज़ा विकल्प उपलब्ध हैं, जैसे कि "पिज़्ज़ा, सुशी, सैंडविच, डोनट्स, कॉफी आदि।" हम आपको बता दें कि पेंटागन, जो कि अमेरिकी रक्षा विभाग का मुख्यालय है, अर्लिंग्टन, वर्जीनिया में स्थित है और वाशिंगटन, डी.सी. के पास है। इसका निर्माण 1943 में पूरा हुआ था और इसे अमेरिकी सैन्य प्रणाली का "कंट्रोल सेंटर" माना जाता है।

हालाँकि आधिकारिक रूप से इस सिद्धांत को खारिज कर दिया गया है, लेकिन ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) में रुचि रखने वाले ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं को यह थ्योरी अभी भी आकर्षित कर रही है। कुछ इसे संयोग मानते हैं, तो कुछ का मानना है कि इस तरह की गतिविधियाँ किसी बड़े कदम से पहले के संकेत हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पेंटागन के आसपास पिज्जा की मांग अब भी बढ़ी हुई है। यह बात तब सामने आ रही है जब अमेरिका भी ईरान को सबक सिखाने के लिए बड़े हमले की तैयारी कर चुका है। हम आपको बता दें कि आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वार रूम में एक बैठक होनी है जिसमें कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका