Donald Trump जो कर रहे हैं वो खतरनाक, सोशल मीडिया पर हुई आलोचनाओं का समर्थक ऐसे दे रहे जवाब

By रितिका कमठान | Apr 05, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से टैरिफ घोषणा की है उसके बाद से ही बाजार में कोहराम मचा हुआ है। अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट शुक्रवार को देखने को मिली है। माना जा रहा है कि अमेरिकी शेयर बाजार पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

 

जानकारी के मुताबिक वॉल स्ट्रीट का अनुमान है कि नुकसान अभी और अधिक हो सकता है। बीते दो अप्रैल को ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए जाने और चार अप्रैल को चीन द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद अमेरिका के सामान पर अब आयात के बाद 34 फीसदी टैरिफ लगेगा। इस कदम के बाद एसएंडपी 500 कंपनियों का वैल्यूएशन 2.4 ट्रिलियन डॉलर घटा है।

 

भारतीय शेयर बाजार का बुरा हाल

भारत में एनएसई निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स में गिरावट आई है। माना जा रहा है कि अमेरिका के इस कदम से ट्रेड वॉर की शुरुआत हो सकती है जिससे निवेशकों मे डर बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की आलोचना हो रही है। वहीं मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के समर्थक भी इसका शानदार रिस्पॉन्स दे रहे है। हार्वर्ड के प्रोफेसर लॉरेंस एच. समर्स की मानें तो शेयर बाजार में जो गिरावट आई है वो बीते पांच वर्षों का सबसे बुरा हाल है। 

 

रिकवर हो रहा शेयर मार्केट

डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक योर वॉयस स्टूडियो के सीईओ बिल मिशेल का कहना है कि शेयरों में गिरावट हो रही है क्योंके अन्य देशों को आर्थिक मदद देने में अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसे का सहारा लिया गया है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IND vs PAK: Colombo में रोहित-अकरम की दोस्ती Viral, भारत ने दर्ज की 61 रन से धमाकेदार जीत।

Arsenal की जीत के बाद बोले Mikel Arteta चोटों की वजह से Quadruple का सपना टूट सकता है

Milano Cortina में आइस डांस पर बवाल, जजिंग विवाद के बाद US Figure Skating ने नहीं की अपील।

Ola Electric Q3 Results: घाटा कम, पर Revenue में भारी गिरावट, Gigafactory पर टिका भविष्य