Elon Musk ने शशि थरूर के अकाउंट के साथ ये क्या खेल कर दिया, कांग्रेस नेता ने ट्विटर से मांगा स्पष्टीकरण

By अभिनय आकाश | Jul 18, 2023

केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने ट्विटर फॉलोअर्स में लगातार हो रही कमी को लेकर सोमवार को चिंता जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि इस साल 23,000 फॉलोअर्स की गिरावट आई है और स्पष्टीकरण के लिए एलोन मस्क के सोशल मीडिया पर पहुंचे। थरूर ने ट्वीट करते हुए ट्विटर अकाउंट पर इस साल धीमी गति से लेकिन लगातार फॉलोअर्स की कमी देखी गई है, जो आज 8.495 मिलियन के शिखर से 8.472 हो गया है। इसके लिए ट्विटर इंडिया से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का प्रयास विफल रहा है। क्या ट्विटर अपना ग्राहक आधार ख़त्म कर रहा है? यदि हां, तो एक झटके के बजाय हर दिन क्यों? या क्या अधिक से अधिक लोग अपने ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर रहे हैं? मेरा मानना ​​है कि हमें जानने का अधिकार है।

इसे भी पढ़ें: Elon-ए-जंग, केज फाइट या कॉरोपोरेट वॉर, Twitter के धागे खोल देगा जुकरबर्ग का Threads? जानें किसमें कितना है दम

थरूर के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट का कारण क्या है?

हालांकि थरूर के सवाल पर ट्विटर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, फॉलोअर्स में वास्तविक गिरावट के अलावा, फॉलोअर्स और जुड़ाव में गिरावट के संभावित कारण ये भी हो सकते हैं। एलन मस्क ट्विटर के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इसे टेक ओवर करने के बाद से प्लेटफॉर्म में बदलाव किए हैं, वे इसे 'फ्री स्पीच' के लिए सबसे अच्छा मंच बनाना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम

Haryana में AgriStack पर किसानों का पंजीकरण 24 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

FDI Policy में बदलाव का असर, सीमा साझा करने वाले देशों के लिए Automatic Route से मिली बड़ी राहत

Bangladesh PM Tarique Rahman की India visit पर फैसला नहीं, ढाका ने दी सफाई