मखाना, बनारसी साड़ी और भगवान गणेश की मूर्ति, PM मोदी ने मॉरीशस को दिए क्या-क्या गिफ्ट?

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2025

दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोर्ट लुइस में मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल और प्रथम महिला वृंदा गोखूल से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रयागराज में त्रिवेणी संगम का पवित्र जल, बिहार का सुपरफूड मखाना और भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। प्रधानमंत्री ने मॉरीशस की प्रथम महिला को सादेली बॉक्स में बनारसी साड़ी भी भेंट की। बनारसी साड़ी, जो वाराणसी से आती है, विलासिता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, और अपने बेहतरीन रेशम, जटिल ब्रोकेड और भव्य ज़री के काम के लिए जानी जाती है।

इसे भी पढ़ें: गंगाजल लेकर मॉरीशल पहुंचे पीएम मोदी, स्वागत के लिए 200 लोगों की टीम लेकर पहुंच गए वहां के प्रधानमंत्री

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दूसरी बार शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सहयोग से स्थापित स्टेट हाउस में आयुर्वेद गार्डन का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद सहित पारंपरिक चिकित्सा के लाभों को आगे बढ़ाने में मॉरीशस भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

प्रमुख खबरें

Karnataka के पूर्व सीएम Siddaramaiah का बड़ा फैसला, 2028 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Commonwealth Games 2026 में इतिहास दोहराने उतरेंगे Neeraj Chopra, चोट के बाद कर रहे हैं वापसी

Eva Grover के शॉकिंग खुलासे: आमिर खान के भाई Hyder Ali ने बिजली बिल भरने के लिए दूसरों के संग सोने को कहा

Nepal जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज! अब ₹200 और ₹500 के नोट ले जा सकेंगे साथ