Mukhtar Ansari के बेटे अब्बास अंसारी का क्या होगा? NDA में वापसी के बाद Om Prakash Rajbhar ने दिया बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Jul 18, 2023

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर रविवार को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गए। गठबंधन के बाद एक सवाल जबरदस्त तरीके से चर्चा में हैं। दरअसल, गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास भी एसबीएसपी से विधायक हैं। इसलिए एनडीए के साथ एसबीएसपी के गठबंधन के बाद यह सवाल पूछा जा रहा है कि मुख्तार अंसारी को लेकर भाजपा का अब क्या रुख रहेगा क्योंकि पिछले दिनों मुख्तार अंसारी और उसके परिवार को लेकर कई सख्त कदम उठाए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: राजग में शामिल हुई ओबीसी नेता ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा

NDA के साथ ही 100% रहेंगे

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश की राजनीति में अब लड़ाई नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है, लखनऊ में ही देखें तो विपक्ष कहां जीतेगा? भाजपा का पूरे देश में जनाधार है। भाजपा में शामिल होने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "वह राजनीति का एक हिस्सा है, जाना सभी को दिल्ली होता है। अब मेरा रास्ता NDA के साथ ही 100% रहेगा।" उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष की जो बैठक हो रही है वे 24 में होने वाले चुनाव में विपक्ष को मजबूत करने के लिए हो रही है। दिल्ली में जो बैठक हो रही है वे देश में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हो रही है। इधर 38 हैं और उधर 26 हैं दोनों को 2 तराजू पर रख दीजिए तो दिख रहा है कि सरकार कहां बन रही है। 

प्रमुख खबरें

Ronaldo के Retirement पर बहन Katia का बड़ा खुलासा, बोलीं- यह उनका आखिरी World Cup है

Argentina का करो या मरो मुकाबला, Cape Verde से भिड़ंत से पहले कोच Scaloni ने टीम को किया सावधान

NMC Health डील का असर, Bank of Baroda का शेयर 4% टूटा, निवेशकों की बढ़ी टेंशन

Fuel Price में राहत के लिए करना होगा इंतजार, मंत्री Hardeep Puri बोले- 2-3 महीने बाद फैसला