India-US के झगड़े के बीच ये क्या हो गया, अब हिंदुस्तान में नहीं होगी Quad की बैठक?

By अभिनय आकाश | Aug 14, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति की कुर्सी संभालने के बाद डोना्ड ट्रंप एक के बाद एक ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिसके बाद पूरी दुनिया में जियोपॉलिटिक्स की परिभाषा ही बदल गई है। हालांकि समीकरण और संबंध समय रहते हर बार  बदलते हैं। लेकिन इतनी जल्दी बदलेंगे इसका अंदाजा किसी को नहीं था। 2019 की ही बात है जब क्वाड को मजबूत करने की दिशा में बड़ेफैसले लिए गए थे। खुद डोनाल्ड ट्रंप इसे लेकर आगे बढ़ रहे थे। जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका मिलकर पूरी दुनिया में खासकर इंडो पैसेफिक क्षेत्र में चीन के प्रभाव को कम करने में भूमिका निभाएंगे ये प्रतिबद्धता तय हुई थी। लेकिन वक्त के साथ सब बदल गया। इतना की अब क्वाड की बैठक को लेकर ही सवाल उठ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Evolution Of Indian Foreign Policy: आदर्शवाद से यथार्थवाद, कैसे बदली भारत की विदेश नीति?

इस साल क्ववाड की अध्यक्षता भारत के पास है। यानी अमेरिका के राष्ट्रपति को इस साल भारत आना था। सिर्फ अमेरिका ही नहीं जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों को भी भारत आना था। इस सम्मेलन में हिस्सा लेना था। इंडो पैसेफिक क्षेत्र को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर करनी थी। लेकिन पहले 200 दिनों में कुछ ऐसा हुआ कि रातों रात क्ववाड को लेकर लोगों का नजरिया बदल गया। जिस इंडो पैसेफिक क्षेत्र में चीन की विस्तारवादी नीति के खिलाफ में क्वाड को खड़ा किया गया। आज वही क्वाड लड़खड़ा रहा है। चीन में इस बात की जबरदस्त खुशी है। इस आर्टिकल में कहा गया है कि बीजिंग ज़रूर संतोष के साथ देख रहा होगा क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 200 दिनों से भी कम समय में अपने पहले कार्यकाल की कुछ विदेश नीति विरासतों में से एक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का मुकाबला करने वाला नाज़ुक गठबंधन क्वाड को ध्वस्त करने के क़रीब पहुँच गए हैं। भारत और जापान –बीजिंग को संतुलित करने में वाशिंगटन के दो सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय साझेदार के साथ टैरिफ़, प्रतिबंधों की धमकियों और भड़काऊ बयानबाज़ी के ज़रिए ट्रंप द्वारा जानबूझकर संबंधों को तनावपूर्ण बनाने के पीछे का तर्क अभी भी अस्पष्ट है, और संभवतः रणनीतिक सामंजस्य से ज़्यादा घरेलू राजनीतिक दिखावे से प्रेरित है। 

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा