Wagner Group अस्तित्व में नहीं है, प्रिगोझिन के साथ मीटिंग में क्या हुआ? पुतिन ने खुद बताया

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2023

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने मॉस्को के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर ग्रुप के बारे में बड़ा बयान दिया है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि प्राइवेट सैन्य समूह कानूनी इकाई के रूप में अस्तित्व में ही नहीं है। यूक्रेन में रूसी सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने वाले प्रिगोझिन ने 23 जून को रूस में एक नाटकीय विद्रोह का नेतृत्व किया।  दक्षिणी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा कर लिया और सैन्य मुख्यालय पर कब्जा कर लिया। उन्होंने रूसी सैन्य नेतृत्व को हटाने के लिए मॉस्को तक एक मार्च निकाला, जिसे वैगनर चीफ ने न्याय का मार्च बताया।

इसे भी पढ़ें: Ukraine की राजधानी कीव पर रूस ने किए ड्रोन से हमले, दो लोग घायल

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी नेता की टिप्पणियां क्रेमलिन बैठक आयोजित होने के बाद आईं, जिसमें समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन सहित 35 वैगनर कमांडरों ने भाग लिया था। उस बैठक में पुतिन ने कहा कि उन्होंने लड़ाकों को युद्ध के मैदान पर उन्होंने क्या किया है इसका आकलन दिया और उन्हें उनके युद्ध के अनुभव के उपयोग सहित उनकी आगे की सेवा के लिए संभावित विकल्प दिखाए।

प्रमुख खबरें

Gaurav Khanna माता-पिता के साथ मसूरी वेकेशन पर निकले, बारिश में फंसे तो ऐसे किया एन्जॉय

Singapore में ISMR बैठक की अगुआई करेंगी Nirmala Sitharaman, व्यापार पर जोर

विदेश मंत्री S Jaishankar ने Singapore में नए Chancery Complex की आधारशिला रखी

Supreme Court ने Dara Singh की सजा छूट अर्जी पर Odisha सरकार से फैसला मांगा