Ukraine की राजधानी कीव पर रूस ने किए ड्रोन से हमले, दो लोग घायल

drones attack
प्रतिरूप फोटो
Twitter

यूक्रेन की राजधानी कीव के प्रशासन ने यह जानकारी दी। नगरपालिका के अधिकारियों ने संदेश एप ‘टेलीग्राम’ पर लिखा, कि लगभग 10 ड्रोन को देखा गया और उन्हें मार गिराया गया।

कीव।  रूस के बलों ने बृहस्पतिवार की सुबह ईरान निर्मित शहीद ड्रोन से कई हमले किए, जिसमें दो लोग घायल हो गए। यूक्रेन की राजधानी कीव के प्रशासन ने यह जानकारी दी। नगरपालिका के अधिकारियों ने संदेश एप ‘टेलीग्राम’ पर लिखा, कि लगभग 10 ड्रोन को देखा गया और उन्हें मार गिराया गया।

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने पिछले नौ वर्षों में ऐसे नियमों को बदल दिया जिससे लोगों का जीवन कठिन हो गया था: जयशंकर

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में विस्फोट की आवाज सुनी गई और मार गिराए गए ड्रोन का मलबा यूक्रेन की राजधानी के पांच जिलों पर गिरा। कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। दो लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़