मैक्रों और पत्नी ब्रिगिट के बीच प्लेन में ऐसा क्या हुआ? अचानक जब खुला दरवाजा, दुनिया रह गई हैरान

By अभिनय आकाश | May 26, 2025

पति पत्नी के बीच के झगड़े तो सभी के घरों में होते रहते हैं। वहीं टीवी हो या फिर फिल्म आपको हसबैंड वाइफ के बीच की फाइटर के दृश्य नजर आ जाएंगे। लेकिन दुनिया एक ऐसे दृश्य से रूबरू हई जिसके बारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं और ये किसी नाटकीय घटनाक्रमम से कम नहीं है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट ने इंटरनेट पर तब सनसनी मचा दी, जब दुनिया भर में उनका थप्पड़ कांड वायरल हो गई। यह सब हनोई हवाई अड्डे पर हुआ, जहाँ मैक्रों अपने दक्षिण-पूर्व एशिया दौरे की शुरुआत करने के लिए पहुँचे थे। लेकिन औपचारिक अभिवादन के बजाय, थप्पड़ ने सारी लाइमलाइट बटोर ली। मैक्रों जैसे ही अपने विमान से उतरे, पहली चीज़ जो दिखाई दी, वह राष्ट्रपति नहीं, बल्कि ब्रिगिट की बाहों की तेज़ हरकत थी। राष्ट्रपति विमान से बाहर निकलते समय इमैनुएल मैक्रों का चेहरा हाथ से धकेलते देखा जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, राष्ट्रपति मैक्रों अचानक पीछे हटते हैं, जबकि उनकी पत्नी ब्रिगिट, मैक्रों के मुंह पर धक्का दे रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: खून का बदला खून से लेंगे ! इजरायली अफसरों की हत्या पर नेतन्याहू के तेवर सख्त

कुछ और रोचकता जोड़ने के लिए, एलीसी पैलेस की आधिकारिक कहानी ने इस पल को "आरामदायक हंसी" के रूप में उल्लेख किया, जैसे कि मैक्रों के लिए राजनीतिक युद्ध के मैदान में जाने से पहले एक छोटी-सी बहस करना एक पूर्व-यात्रा परंपरा थी। आपको बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति की शादी की कहानी पूरी दुनिया में मशहूर है। इसे एक असामान्य रिश्ता कहा जा सकता है। इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट की उम्र में 24 सालों का फासला है। मैंक्रों अपनी पत्नी से 24 साल छोटे हैं। इमैनुएनल मैक्रों ने 16 साल की उम्र में ब्रिगिट को शादी के लिए प्रपोज किया था।  

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा