छगन भुजबल से मुलाकात में क्या हुई थी बात, दो दिन बाद शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी, IAS Puja Khedkar विवाद पर भी दिया बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Jul 17, 2024

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल और एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार की मुलाकात के बाद अटकलों का दौर लगातार जारी है। इस सब के बीच शरद पवार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शरद पवार ने कहा कि उन्होंने बारामती में कुछ अच्छे भाषण दिये थे और मेरे बारे में कुछ कहा था। फिर वो मुझसे मिलने आये। उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं थी... मैं उठा और उनसे मिला। उन्होंने मुझे महाराष्ट्र के हित के लिए बातें बताईं और चाहते थे कि मैं चर्चा के लिए आऊं। उन्होंने मुझे एक बैठक के बारे में बताया जिसमें मैं शामिल नहीं हुआ। वह बैठक सीएम ने बुलाई थी, वह आरक्षण के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक थी। 

इसे भी पढ़ें: लाडली बहन के बाद अब लाडला भाई योजना, युवाओं को हर महीने 6 से 10 हजार रुपये देगी शिंदे सरकार, जानें क्या है खास

वरिष्ठ नेता ने कहा कि सभी फैसले हमें किनारे रखकर सरकार द्वारा लिए जाते हैं। अब वे हमें चाहते हैं शांति बनाने के लिए हस्तक्षेप करने के लिए...मैंने भुजबल से कहा कि सरकार ने जो भी प्रतिबद्धता जताई है, उसे हमें भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो हम मदद कर सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि राज्य में शांति की जरूरत है। वहीं, प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर विवाद पर पवार ने कहा कि इस देश में तीन राज्य अपने अच्छे प्रशासन के लिए बहुत मशहूर थे- गुजरात, बिहार और तमिलनाडु...पहले हम भी अच्छे थे। प्रशासन के साथ हमारी अच्छी बातचीत हुई। लेकिन आजकल ये डायलॉग गायब है। इन दिनों दिशा ही दिशा नजर आ रही है। 

प्रमुख खबरें

सरकार ने घटाई Petrol-Diesel पर Excise Duty, क्या अब सस्ता होगा तेल? जानें इस फैसले का पूरा गणित

Rahul Gandhi Citizenship विवाद में नया मोड़, Allahabad High Court ने केंद्र से मांगे सारे रिकॉर्ड्स

Karnataka में फिर आमने-सामने BJP-Congress, DK Shivakumar पर बयान को लेकर विधानसभा में भारी बवाल

Ram Charan Birthday: RRR से Global Star बने Ram Charan, बर्थडे पर जानें Oscar तक पहुंचने का शानदार सफर