ऐसा क्या हुआ कि शी जिनपिंग हेल्फ-हेल्फ चिल्लाएं, अब चीन को तो योगी ही बचाएं

By अभिनय आकाश | Mar 24, 2025

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक ऐसी मुसीबत में फंस गए हैं, जिससे उन्हें केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फॉर्मूला ही निकाल सकता है। चीन को इस जाल में उसके ही टुकड़ों पर पलने वाले पाकिस्तान ने फंसाया है। पाकिस्तान ने आधे चीन को मुसलमान बनाने की साजिश रची। बीजिंग से लेकर शंघाई तक चीन की आधी जनसंख्या टारगेट पर है। इसी के साथ ही कहा तो ये भी जा रहा है कि जिनपिंग के ऑफिस में बार-बार योगी का बयान सुनाया जा रहा है। लव जिहाद नाम की बीमारी भारत की सीमाओं को तोड़ते हुए पाकिस्तान तक पहुंच गया। पाकिस्तान के जीशान अली चीन की लड़की से शादी करके उसे पाकिस्तान ले आए। 

इसे भी पढ़ें: डरकर भागेगा पाकिस्तान, नहीं टिक पाएंगे चीन के जवान, दुश्मन के सीने पर चढ़कर मारने के लिए भारत ने की नई तैयारी

पाकिस्तान के इस लव जिहाद को देखकर जिनपिंग का पूरा दिमाग हिला हुआ है। चीन की लड़की इस्लामिक धुन में नाच रही है और शी जिनपिंग का पारा इन तस्वीरों को देखकर हाई हो रखा है। पाकिस्तानी लड़के किसी तरह भी चीनी लड़कियों को फंसाकर उन्हें इस्लाम धर्म स्वीकार करवा रहे हैं। ये काम बीजिंग से लेकर इस्लामाबाद तक चल रहा है। पाकिस्तान के चैनल इस लव जिहाद को सिर्फ लव का नाम देकर इसे बढ़ावा दे रहे हैं। खास बात ये है कि पाकिस्तानी लड़के जैसे ही चीन की लड़कियों को भरोसे में लेते हैं। उन्हें पाकिस्तान बुलाया जाता है। फिर चीन की लड़कियों को मुसलमान बनाने के लिए तैयार बैठे मौलवी दरगाहों में बैठकर खेल कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के प्रोडक्ट ब्लॉक? ट्रंप टैरिफ लगाते उससे पहले ही भारत ने ये क्या कर दिया

अब जिनपिंग जिन्होंने अपने मुल्क में मुसलमानों के लिए खाफी पाबंदियां लगा रखी हैं। उनका खून पाकिस्तान में चीनी लड़कियों के साथ चल रहे लव जिहाद से यकीनन खौल रहा होगा। आज तक शी जिनपिंग को इस तरह की साजिश का सामना नहीं करना पड़ा। ऐसे में लव जिहाद को रोकने का फॉर्मूला उन्हें सिर्फ एक जगह पर मिलेगा। जहां पर निजाम लव जिहाद के सख्त खिलाफ है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या चीन में योगी वाला फॉर्मूला हिट होगा?  

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Tiger Shroff Firing Incident: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पंजाब कनेक्शन बेनकाब, 2.5 लाख रुपये में खरीदे गए थे जिगाना पिस्तौल और 20 कारतूस

वाराणसी MLC स्नातक चुनाव: Akhilesh Yadav बोले- जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें कार्यकर्ता

Cyclone Arnab Update | चक्रवात अर्नब का तांडव! आंध्र प्रदेश के 13 जिलों में भारी तबाही, सड़कों को नुकसान और फ्लैश फ्लड का अलर्ट

Kerala के खेल आयोजन में खाने को लेकर अफवाह फैलाने वाला शिक्षक Kozhikode में गिरफ्तार