Putin को अचानक ये क्या हो गया? भारत को लेकर कहा कुछ ऐसा, मोदी भी सुनकर हो जाएंगे हैरान!

By अभिनय आकाश | Dec 12, 2024

रूस के मॉस्को से बड़ी खबर सामने आई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि वो भविष्य की ओर देखते हैं। हम दोनों लगातार संपर्क में रहते हैं। इससे पहले भी राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की कैमेस्ट्री सुर्खियों में रही है। अब व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मेक इन इंडिया एक महान पहल है। इससे पहले भी पुतिन मेक इन इंडिया की तारीफ करते रहे हैं।  15वें वीटीबी रूस कॉलिंग इन्वेस्टमेंट फोरम के दौरान पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय-केंद्रित दृष्टिकोण और मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय प्राथमिकताओं पर भारत सरकार के जोर को पहचानते हुए भारत में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए रूस की तत्परता का संकेत दिया। प्रधानमंत्री मोदी का मेक इन इंडिया नाम से एक ऐसा ही कार्यक्रम है।

इसे भी पढ़ें: Bashar al-Assad और Putin को तगड़ा झटका, HTS विद्रोहियों को आतंकी सूची से हटा सकता है संयुक्त राष्ट्र, लेकिन...

पुतिन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे मेक इन इंडिया पहल ने विनिर्माण को बढ़ाकर और विदेशी निवेश आकर्षित करके भारत की वैश्विक आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। उनकी टिप्पणियों में पीएम मोदी के प्रशासन के तहत भारत की आर्थिक उपलब्धियों पर जोर दिया गया। उन्होंने विशेष रूप से छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ स्थापित करने में सरकार की सफलता पर ध्यान दिया। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूसी तेल उत्पादक रोसनेफ्ट ने हाल ही में भारत में 20 बिलियन डॉलर का निवेश किया। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश