ओ पाकिस्तानियों के कातिल, शर्म करो...पाकिस्तानी आर्मी चीफ के साथ अमेरिका में ये क्या हुआ

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2025

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर, जो आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका में हैं, को मंगलवार को वाशिंगटन में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी नागरिकों और पाकिस्तानी मूल के लोगों ने वाशिंगटन में मुनीर के होटल के पास विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान में अप्रतिबंधित लोकतंत्र की बहाली की मांग की। सोशल मीडिया पर कई वीडियो में लोगों को असीम मुनीर, तुम कायर हो, शर्म आनी चाहिए, सामूहिक हत्यारा और तानाशाह जैसे नारे लगाते हुए दिखाया गया है। ये घटना तब घटी जब सेना प्रमुख वाशिंगटन में होटल पहुंचे। लोगों को अधिकारियों से बहस करते हुए देखा गया क्योंकि उन्होंने उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: US में पाकिस्तानियों ने अपने ही दूतावास को घेरकर Asim Munir को दी चुनौती, 'इस्लामाबाद के कसाई हिम्मत है तो बाहर निकलो'

डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, असीम मुनीर रविवार को अमेरिका के साथ सैन्य और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उनकी यात्रा “मुख्य रूप से द्विपक्षीय प्रकृति की” है, और 14 जून को अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के समारोह से आधिकारिक रूप से जुड़ी नहीं है, भले ही इसका समय सही हो। पहले ऐसी खबरें थीं कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल को वाशिंगटन मिलिट्री परेड में आमंत्रित किया गया था, लेकिन व्हाइट हाउस ने इस दावे को सिरे से नकार दिया था।

प्रमुख खबरें

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा

Himannshi Khurrana ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में धर्म बदलने का था दबाव