'उद्धव ठाकरे के साथ जो हुआ वह दोहराया गया', शरद पवार बोले- हमें सत्ता की भूख नहीं, लोगों के लिए काम करते रहेंगे

By अंकित सिंह | Jul 05, 2023

महाराष्ट्र में एनसीपी के बीच उसके बाद शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी है। एक ओर अजित पवार गुट है तो दूसरी ओर एनसीपी संस्थापक शरद पवार हैं। आज दोनों गुटों की ओर से विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। शरद पवार ने अपने गुट के विधायकों को संबोधित करते हुए साफ तौर पर कहा कि जो शिवसेना के साथ हुआ, वहीं एनसीपी के साथ हुआ है। उन्होंने कहा कि अजित पवार को मुझसे बात करनी चाहिए थी। अगर सहमत नहीं थे तो बातचीत से हल निकाला जा सकता था। गलती को सुधारना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आपने गलत काम किया है तो आप सजा के लिए तैयार रहें। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: अजित की बैठक में पहुंचे 32 से ज्यादा विधायक, शरद पवार से बोले, उम्र ज्यादा हो गई है, आशीर्वाद दीजिए

किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं 

मुंबई में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि आज पूरा देश हम पर नजर रख रहा है...एनसीपी के लिए यह बैठक ऐतिहासिक है। हमें अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं के बावजूद आगे बढ़ते रहना होगा। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने अलग होने का फैसला किया, उन्होंने हमें विश्वास में नहीं लिया। अजित पवार गुट ने किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न हमारे पास है, वह कहीं नहीं जायेगा। जो लोग और पार्टी कार्यकर्ता हमें सत्ता में लाए, वे हमारे साथ हैं। NCP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि हमारा अपमान करें, लेकिन हमारे पिता (शरद पवार) का नहीं। यह लड़ाई भाजपा की सरकार के ख़िलाफ़ है। भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश