महाराष्ट्र में क्या हो रहा? शिंदे नाराज, उद्धव कर रहे फडणवीस की तारीफ, वेट एंड वाच की भूमिका में अजित पवार

By अंकित सिंह | Feb 27, 2025

महाराष्ट्र का राजनीति लगातार सुर्खियों में है। वहां, किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भीतर दरार की खबरें आई हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा की जाने वाली बैठकों से बचते रहे हैं और इसी तरह की बैठकें आयोजित करने की एक समानांतर प्रक्रिया चला रहे हैं। हालांकि, शिवसेना दावा कर रही है कि गठबंधन के भीतर सबकुछ ठीक है। बावजूद इसके उनकी नाराजगी की खबरें आ ही जा रही है।

उद्धव कर रहे तारीफ

विपक्षी शिवसेना (उबाठा) ने कुछ मंत्रियों द्वारा सुझाए गए निजी सहायकों के नामों को खारिज करने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हालिया फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा। शिंदे प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के प्रमुख हैं और उनके फडणवीस के साथ संबंध ‘‘तनावपूर्ण’’ बताए जा रहे हैं। जनवरी की शुरुआत में, सामना ने अप्रत्याशित रूप से फडणवीस की प्रशंसा की थी जब उन्होंने नक्सल प्रभावित गडचिरौली जिले का दौरा किया था और घोषणा की थी कि वहां इस्पात उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। ‘सामना’ के बुधवार के अंक में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है, ‘‘देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के शासन में अनुशासन को लेकर कड़े कदम उठाए हैं और उन्होंने (भ्रष्टाचार के) ‘नालों की सफाई’ शुरू कर दी है।’’ हाल के हफ्तों में यह दूसरी बार है जब शिवसेना (उबाठा) ने फडणवीस की प्रशंसा की है।

इसे भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: एकनाथ शिंदे ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, मोदी-योगी की खूब की तारीफ

अजित पवार वेट एंड वाच की भूमिका में

अजित पवार पूरे मामले को लेकर खामोश हैं। हालांकि, वह अपना तालमेल भाजपा से पूरी तरह मिलाकर चल रहे हैं। शिंदे की "हल्की" टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि टिप्पणी किसको लक्षित थी। जैसे-जैसे शिंदे बनाम फडणवीस की कहानी सामने आ रही है, अजित पवार अपना काम करने में व्यस्त हो गए हैं और घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। अब तक, पवार ऐसा कोई भी बयान या इशारा करने से बचते रहे हैं जिससे स्थिति बिगड़ सकती हो।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं