स्वागत नहीं करोगे आप हमारा: आखिर चीन-रूस के बीच पक क्या रहा है? पुतिन जिनपिंग से क्यों बोल रहे- आइए आपका इंतजार है

By अभिनय आकाश | Feb 23, 2023

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को संकेत दिया कि चीनी नेता शी जिनपिंग आने वाले महीनों में मास्को का दौरा करेंगे। क्रेमलिन में चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जिनपिंग की यात्रा का इंतजार है और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। पुतिन ने कहा, "सब कुछ प्रगति कर रहा है, विकास कर रहा है। हम नए मोर्चे पर पहुंच रहे हैं।" उनकी घोषणा तब भी हुई जब यूक्रेन में युद्ध को 24 फरवरी को एक साल होने वाला है।

यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने से महज दो दिन पहले यानी कल वांग यी ने रूस की राजधानी मॉस्को का दौरा किया। चीन के टॉप डिप्लोमेट ने पहले रूस के विदेश मंत्री सरगई लेवरोव से मुलाकात की। दोनों के मुलाकात की जो तस्वीर सामने आई है उसमें दोनों के बीच की कैमस्ट्री बहुत ही बेहतरीन नजर आ रही है। उसके बाद वो राष्ट्रपति पुतिन से भी मिले। पुतिन के साथ राउंड टेबल पर उनकी मुलाकात हुई। 

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच NATO के पूर्वी क्षेत्र के नेताओं से मिलेंगे Biden

जिनपिंग का इंतजार है

रूस और चीन के राजनयिकों ने बुधवार को मॉस्को में कई बैठकें कर दोनों देशों के बीच गहराते संबंधों को दुनिया के सामने रखा। इससे संकेत मिले कि यूक्रेन से जंग में चीन का रूस को मजबूत समर्थन है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द मॉस्को जाकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिल सकते हैं। यह मुलाकात रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने के प्रयासों का हिस्सा हो सकती है। मॉस्को पहुंचे चीन के शीर्ष राजनियक वांग यी से मुलाकात के दौरान पूतिन ने कहा कि हमें जिनपिंग के रूस दौरे का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें: रूसी संसद में बोले पुतिन, समस्याओं का समाधान नहीं चाहता अमेरिका, युद्ध हमारे लिए आखिरी विकल्प था

द्विपक्षीय रिश्तों पर बेहद गहरा असर

वांग यी से मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा कि रूस और चीन के रिश्ते नए आयाम पर पहुंचे हैं। दोनों के बीच के रिश्ते सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। अंततराष्ट्रीय हालात स्थिर करने के लिए रूस और चीन के बीच सहयोग जरूरी है। 2024 तक चीन से 200 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य तय करेंगे। जिनपिंग से मुलाकात का द्विपक्षीय रिश्तों पर बेहद गहरा असर पड़ेगा।  

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया