रूसी संसद में बोले पुतिन, समस्याओं का समाधान नहीं चाहता अमेरिका, युद्ध हमारे लिए आखिरी विकल्प था

Putin
Twitter @ANI
अंकित सिंह । Feb 21 2023 2:55PM

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिम ने शांति प्रस्ताव पर बात नहीं बनने दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि युद्ध हमारे लिए आखिरी विकल्प था। हालांकि, हमने शांतिपूर्ण समाधान का काफी प्रयास किया। रूस में नाटो का दखल बढ़ रहा है। हम हर मुद्दे पर बातचीत से हल चाहते थे।

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 1 सालों से जंग लगातार जारी है। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज रूसी संसद को संबोधित किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमने हालात सुधारने की हर कोशिश की। लेकिन अमेरिका ने अलग ही माहौल बनाया। रूस अपने लोगों की सुरक्षा कर सकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि रुस अपने लोगों की रक्षा करने में सक्षम है। हम किसी तरह का खून खराबा नहीं चाहते। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका ने सीरिया, इराक जैसा खेल खेला। अमेरिका समस्याओं के समाधान नहीं चाहता। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Joe Biden के औचक Ukraine दौरे से पहले America ने Russia को क्यों कर दी थी खबर?

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिम ने शांति प्रस्ताव पर बात नहीं बनने दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि युद्ध हमारे लिए आखिरी विकल्प था। हालांकि, हमने शांतिपूर्ण समाधान का काफी प्रयास किया। रूस में नाटो का दखल बढ़ रहा है। हम हर मुद्दे पर बातचीत से हल चाहते थे। पश्चिम ने बातचीत की कोशिश को नजरअंदाज किया। यूक्रेन ने शांति प्रक्रिया का मजाक बनाया। यूक्रेन ने हत्याओं को भी बढ़ावा दिया। पश्चिमी देश ताकत बढ़ाने के लिए लगातार हवा देने की कोशिश करते रहे। डॉनबास की समस्या हल करने के लिए भी हमने कई प्रयास किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War में होने वाली है चीन की एंट्री, अमेरिका को है किस बात का डर?

पुतिन ने कहा कि हम इस समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे थे, इस कठिन संघर्ष से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहे थे, लेकिन हमारी पीठ पीछे एक बहुत ही अलग परिदृश्य तैयार किया जा रहा था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़