Bihar Express: नीतीश कुमार को हो क्या गया है, आज फिर राबड़ी देवी से भिड़ गए

By अंकित सिंह | Mar 20, 2025

बिहार विधान परिषद में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया जब सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी एमएलसी राबड़ी देवी के बीच कहासुनी हो गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी एमएलसी खड़े हो गए और राज्य में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाने लगे। विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए सदन के वेल में पहुंच गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी। इस बीच मुख्यमंत्री ने खड़े होकर विपक्षी एमएलसी को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप बैठ जाएं। अगर कहीं किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच जरूर होगी। हम आज ही इस बारे में पूछेंगे।"

नीतीश ने हमला करते हुए कहा कि हिंदू-मुसलमानों में इतनी लड़ाई होती थी। हमने सारे काम किए हैं। ये सब कहने का कोई मतलब नहीं है। मेरे आने के बाद सारे काम हुए हैं। इन लोगों को सिर्फ़ पब्लिसिटी चाहिए। इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है। हिंदू-मुसलमानों में सिर्फ़ लड़ाई होती थी। आप सीएम किस लिए बनीं? आप सीएम तब बनीं जब आपके पति को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि 19 साल से सारा काम हो रहा है। आज तक आप लोग कोई काम नहीं किए हैं। राबड़ी देवी बीच में कुछ कह ही रही थीं तभी नीतीशकहा, "अरे छोड़अ न… तोड़ा कउची मालूम हे, आप क्या थे? कौची के लिए मुख्यमंत्री बने थे?"

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में मोबाइल के इस्तेमाल पर भड़के CM नीतीश, बोले- यही रहा तो 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया

राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'हत्या, बलात्कार, चोरी की घटनाएं हर दिन होती हैं। ऐसी घटनाएं पूरे बिहार में हो रही हैं। ये लोग कानून व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे हैं। होली के दिन भी कितनी हत्याएं हुईं। सरकार किसी की नहीं सुनती। सरकार सिर्फ़ कागज़ों पर चल रही है। बिहार में जंगल राज है।' राबड़ी देवी ने आगे अशोक चौधरी पर निशाना साधते हुए उन पर फिरौती लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘अशोक चौधरी ने पहले कांग्रेस में लूट की और अब जेडीयू में लूट रहे हैं।’

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन