भारत का नाम लेकर ईरान पर अब इजरायल ने ये क्या बोल दिया, अमेरिका भी खुश हो जाएगा

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2024

इजरायल और ईरान के बीच के विवाद ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस विवाद में कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी निकलकर सामने आए। जिनमें से एक भारत है। हाल ही में इजरायल के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता एलेक्स गैंडलर ने भारत को इजरायल का अहम और विश्वसनीय साथी बताया। इस बयान ने भारत की पश्चिम एशिया में संभावित मध्यस्थ भूमिका की कयासों को और मजबूत कर दिया। एलेक्स ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच न केवल सरकारी स्तर पर बल्कि लोगों के स्तर पर भी रिश्तें मजबूत हैं। इजरायल भारत को एक ऐसी आवाज के रूप में देखता है जो पश्चिम एशिया में महत्वपूर्ण है। इस समय की चुनौतियों के बीच शांति स्थापित करने में मदद कर सकती है। ईरान एक असफल देश है जिसकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। उसकी सेना निष्क्रिय हो चुकी। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Israel Defense Forces आखिर Iran में कहां पर बम बरसाने की तैयारी कर रही हैं?

लेकिन ये इतना आसान भी नहीं रहने वाला है। दोनों देश युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने तो यहां तक कहा कि ईरान पर उसकी ओर से किया जाने वाला हमला घातक और चौंकाने वाला होगा। गैलेंट ने कहा कि हाल में ईरान द्वारा किये गये मिसाइल हमले का कड़ा जवाब दिया जायेगा। गैलेंट के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इजराइली हमले से ईरान सकते में आ जाएगा। कोई विवरण दिए बिना रक्षा मंत्री ने कहा कि वे समझ नहीं पाएंगे कि क्या हुआ और कैसे हुआ। पिछले सप्ताह ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। 

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा