क्या होगा यदि हम चीन के कुछ हिस्सों का नाम बदल दें : राजनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2024

नमसाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों का नाम बदलने के लिए चीन की आलोचना की और हैरानी जताते हुए पूछा कि भारत के भी ऐसा ही करने से परिणामस्वरूप क्या पड़ोसी देश के वे इलाके “हमारे क्षेत्र का हिस्सा” बन जाएंगे। अरुणाचल प्रदेश ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र के नमसाई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में 30 स्थानों के नाम बदलने के चीन के कदम से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। 

इसे भी पढ़ें: अगर INLD प्रमुख ओपी चौटाला पहल करें तो पार्टी में शामिल हो सकता हूं : JJP प्रमुख अजय चौटाला

भारत ने इस महीने की शुरुआत में चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम बदलने को “मूर्खतापूर्ण” बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि “खोजे गये” नाम देने से इस वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा कि राज्य भारत का अभिन्न अंग है, और सदैव रहेगा।

प्रमुख खबरें

Iran-US Peace Talks पर सस्पेंस, तेहरान बोला- फाइनल समझौते में अभी लगेगा काफी वक्त

फिर पैरेंट्स बनेंगे Ranveer Singh-Deepika Padukone! एक्ट्रेस ने खास अंदाज में शेयर की Good News

अक्षय तृतीया पर इस Special Puja Vidhi से करें मां लक्ष्मी-भगवान विष्णु को प्रसन्न, बरसेगा धन, जाने सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त!

Akshaya Tritiya 2026: Akshaya Tritiya पर Gold खरीदने का महामुहूर्त, जानें मां लक्ष्मी की Puja का Best Time