पोलैंड फेर न दे जेलेंस्की के जश्न पर पानी! नवरोकी की जीत का रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या असर होगा?

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2025

1 जून को दूसरे चरण के मतदान के बाद कंजर्वेटिव उम्मीदवार करोल नवरोकी ने पोलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि नवरोकी ने लिबरल पार्टी के उम्मीदवार रफाल ट्रज़ाकोव्स्की को हराकर 50.89 प्रतिशत वोट हासिल किए। नवरोकी को ट्रम्प प्रशासन का समर्थन प्राप्त है, होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने उनके चुनाव से एक सप्ताह से भी कम समय पहले उनके लिए वकालत की है। चुनाव की रात नवरोकी द्वारा लाइवस्ट्रीम की गई फुटेज में उन्हें परिणाम की घोषणा से पहले मंच पर दिखाया गया है।  इस निर्णायक चरण से पहले 18 मई को हुए पहले दौर के मुकाबले में ट्रजास्कोव्स्की ने करीब 31 प्रतिशत और नवरोकी ने लगभग 30 प्रतिशत वोट हासिल किए थे तथा इस दौर में 11 अन्य उम्मीदवार बाहर हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: दुश्मन चारों तरफ हैं, इतने में काम नहीं बनने वाला है... भारत की मांग पर रूस देने वाला है ऐसा सुरक्षा कवच, चीन-पाकिस्तान पहले ही कर देंगे सरेंडर

नवरोकी ने कहा कि यूक्रेन को कभी नाटो में शामिल नहीं होना चाहिए। नवरोकी की नीति से न केवल यूक्रेन का साथ देने वाले देश भी चिंतित हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अगर यूक्रेन नाटो का हिस्सा नहीं बना, तो रूस पोलैंड की सीमाओं तक पहुंच सकता है। वे यूक्रेन को नाटो या यूरोपीय संघ में शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं। नवरोकी को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोप के दक्षिणपंथी नेताओं का समर्थन प्राप्त था। 

प्रमुख खबरें

US Sanctions में छूट से भारत की ऊर्जा सुरक्षा और एक्सपोर्ट को बढ़ावा: FICCI और FIEO

Delhi Police के इतिहास में 18 अक्टूबर खास, 1861 में दर्ज हुई थी पहली FIR

सुनील जाखड़ ने Amit Shah को लिखा पत्र, पंजाब जेलों से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क की जांच NIA और ED से कराने की मांग

Devendra Fadnavis का विपक्ष पर हमला, बोले- 5000 रुपये की राहत का दर्द अमीर नेता नहीं समझेंगे