भारत ने जो पिछले साल कर दिखाया, वो अबकी बार ब्राजील करना चाह रहा, राष्ट्रपति लूला ने PM मोदी से किए G20 आयोजन से जुड़े हैरान करने वाले खुलासे

By अभिनय आकाश | Nov 19, 2024

ब्राजील में भारतीय मूल के लोगों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां पहुंचने पर मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। ब्राजील में उनके स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। द्विपक्षीय बैठक की शुरुआत करते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने पीएम मोदी से कहा कि उन्होंने अपने जी20 में बहुत सी चीजें करने की कोशिश की है जो भारत में जी20 से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि ब्राजील शिखर सम्मेलन के आयोजन में दक्षता के उस स्तर तक पहुंचना चाहता है जो भारत ने पिछले साल दिखाया था।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा के बीच आया इरोम शर्मिला का बयान, पीएम मोदी को समाधान के लिए करना चाहिए हस्तक्षेप

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक संघर्षों के कारण खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट से ‘ग्लोबल साउथ’ के देश सबसे अधिक प्रभावित हैं और जी-20 को इसे दूर करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत संतोष की बात है कि हमने एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) को प्राथमिकता दी। हमने समावेशी विकास, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और युवा शक्ति पर ध्यान केंद्रित किया। और ‘ग्लोबल साउथ’ की आशाओं और आकांक्षाओं को पंख दिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है कि एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य (विषय)इस शिखर सम्मेलन में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना कि पिछले साल था।

प्रमुख खबरें

बिहार का Makhana पहुंचा Canada, CM सम्राट चौधरी बोले- लोकल से ग्लोबल

Pakistan के Broad Peak पर हिमस्खलन के बाद 4 पर्वतारोहियों के शव मिले, 6 अब भी लापता

Shraddha Walkar case: सुनवाई की समय-सीमा तय करने से Delhi High Court का इनकार

Apple ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड Revenue कमाया, बढ़ा चिप लागत का दबाव