पहले विधायकों और पार्षद के साथ बैठक, फिर 14 अगस्त से पदयात्रा... मनीष सिसोदिया को लेकर क्या है AAP का प्लान

By अंकित सिंह | Aug 12, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया 14 अगस्त को पदयात्रा के ज़रिए दिल्ली के लोगों से मिलेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि सोमवार को सभी विधायकों के साथ बैठक होगी। परसों पार्षद मनीष सिसोदिया से मिलेंगे। 14 अगस्त को मनीष सिसोदिया पदयात्रा के ज़रिए दिल्ली के लोगों से मिलेंगे। संदीप पाठक ने कहा कि देश की जनता के सामने यह बात स्पष्ट हो गई है कि भाजपा और नरेंद्र मोदी का एकमात्र एजेंडा इस पार्टी को रोकना, बाधित करना और तोड़ना है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पार्टी मजबूत बनी हुई है, अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हर राज्य में आगे बढ़ रही है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सिसोदिया ने अपने आवास पर आप के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता और मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज शामिल थे। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। शनिवार को अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से "अत्याचार" के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप