मोदी के साथ क्या बड़ा खेल करने वाला है अमेरिका? कश्मीर में US Diplomats की सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2024

जम्मू कश्मीर में चुनावी बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी ताल ठोकना शुरू भी कर दिया है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सीटों का बंटवारा भी कर लिया है। 90 सीटों में से 51 पर एनसी और 32 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। लेकिन जम्मू कश्मीर में चुनाव हो और विदेशी दखल न हो ये कैसे संभव है। लिहाजा एक बार फिर ऐसा देखने को मिल गया। लेकिन इस बार जम्मू कश्मीर के चुनावों में पाकिस्तान नहीं अमेरिका भूमिका निभा रहा है। अमेरिकी राजनयिक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राजनीतिक हस्तियों से मिलने के लिए कश्मीर में है। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन से मुलाकात की। राजनीतिक मामलों के मंत्री-परामर्शदाता ग्राहम मेयर, प्रथम सचिव गैरी एपलगार्थ और राजनीतिक सलाहकार अभिराम घडियालपाटिल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर में लोन से उनके आवास पर मुलाकात की। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में व्यापक मुद्दों पर चर्चा हुई। 

इसे भी पढ़ें: Sheikh Abdullah बनने की कोशिश में हैं उमर? 1953 से पहले की संवैधानिक स्थिति का जिक्र कर NC क्या करने की फिराक में है

इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के साथ भी चर्चा की। मट्टू, जिन्होंने पिछले अगस्त सहित कई मौकों पर राजनयिकों से मुलाकात की है। श्रीनगर के परिवर्तन, पर्यटन विस्तार की संभावना और निवेश के अवसरों के बारे में बात की। मेयर की घाटी की आखिरी यात्रा अगस्त 2023 में थी, जिसके दौरान उन्होंने श्रीनगर के राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी। सूत्रों ने कहा कि यह यात्रा सभी राजनीतिक दलों के साथ जुड़ने और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों की प्रत्याशा में स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए एक व्यापक राजनयिक पहल का हिस्सा है। यह यात्रा 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने की पांचवीं वर्षगांठ के बाद के दिनों के साथ भी मेल खाती है। 23 जुलाई को, अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर और मणिपुर के लिए लेवल 2 यात्रा सलाह जारी की।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का UP सरकार को आदेश, Meerut में सील हों 16000 से अधिक अवैध निर्माण

INDIA ब्लॉक का बड़ा दांव! 30 सितंबर को दिल्ली में महाबैठक, चुनाव आयोग के खिलाफ बन रही बड़ी रणनीति

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks