जानिए क्या है बेहसेट्स सिंड्रोम और इसके लक्षण, इलाज और कारण!

By सिमरन सिंह | Oct 03, 2020

बेहसेट्स सिंड्रोम एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसकी वजह से शरीर में रक्त वाहिकाओं में सूजन आ जाती है। इससे शरीर के कई हिस्से प्रभावित हो सकते हैं। ये एक ऐसा रोग है जिसके कई संकेत और लक्षण हो सकते हैं। इनमें आंखों में सूजन, मुंह में छाले, त्वचा पर चकत्ते, जननांगों में छाले, गठिया और दर्दनाक मुंह के घाव होना शामिल हैं। इसके कारण आमतौर पर रक्त के थक्कों, एन्यूरिज्म, मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी और अंधापन होने जैसी समस्याएं शामिल हैं, जिन्हें दवा की मदद से रोका जा सकता है।

त्वचा पर असर- त्वचा पर होने वाला घाव अलग-अलग तरह के हो सकते हैं। घाव विभिन्न हो सकते हैं। आमतौर पर ये घाव पैरों के नीचे हिस्से वाली त्वचा पर होता है, जोकि देखने में पीड़ायुक्त, लाल डेन और गांठदार घाव में जैसे होते हैं। वयस्कों में घाव मुहांसों की तरह होता है। इसे बच्चों में ज्यादा पाया जाता है।

मौखिक अल्सर- ये लक्षण 2/3 बच्चों में सबसे पहला पाया जाता है। बच्चों में ज्यादातर अलग-अलग छोटे मौखिक अल्सर दिखते हैं, ये आमतौर पर होने वाले मौखिक अल्सर की तरह ही है।

लैंगिक अल्सर- इस लक्षण को ज्यादातर पुरुष में देखा जाता है। लैंगिक अल्सर लिंग पर अंडकोष की थैली पर खास तौर पर मौजूद होते हैं। जहां ये व्यस्क पुरुष रोगियों में एक तरह के निशान छोड़ देते हैं वहीं, महिलाओं में बाह्य जननांग खास तौर पर प्रभावित होते हैं।

आँख पर असर- इस बीमारी में सबसे गंभीर लक्षण आँखों में प्रभाव है। बता दें कि ये करीब 50 फीसदी प्रसार है, लेकिन महिलाओं नें 70 फीसदी तक बढ़ता देखा जाता है। हालांकि, महिलाओं की आंखों पर इसका कम असर होता है।

जठरांत्र (आंत) पर प्रभाव- इस लक्षण को खासतौर पर सुदूर पूर्व के रोगियों में देखा जाता है। वहीं, जब आंत का परीक्षण किया जाता है तब अल्सर के बारे में पता चलता है।

जोड़ो पर प्रभाव- बेहसेट्स सिंड्रोम के रोगी बच्चों में करीब 50 फीसदी तक जोड़ों पर प्रभाव मौजूद है। इस दौरान टखने, कलाई, घुटने और कोहनी प्रभावित होती हैं। इनका प्रभाव सामान्य तौर पर सिर्फ कुछ के लिए रहता है और ये खुद सही हो जाता है। इन पर होने वाली सूजन से जोड़ों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या है जैस्मिन टी और इससे होने वाले फायदे!

मस्तिष्क पर प्रभाव- इस लक्षण को आमतौर पर बच्चों में देखा जाता है। इस दौरान मष्तिष्क के पानी के दबाव में बढ़त, झटके, सिरदर्द और चलने में लड़खड़ाना जैसे विशेष लक्षण देखे जा सकते हैं। इसे पुरुषों में काफी गंभीर तौर पर देखा जाता है।

बेहसेट्स सिंड्रोम के कारण

चिकित्सकों के अनुसार बेहसेट्स सिंड्रोम को एक तरह का ऑटोइम्यून डिसऑर्डर कहा जा सकता है। इसके होने की संभावना तब होती है जब शरीर का इम्यून सिस्टम सही तरह से कार्य नहीं करता है और गलती से अपनी ही स्वस्थ कोशिकाओं पर अटैक करने लगता है। इसमें खास भूमिका आनुवांशिक और पर्यावरणीय कारक निभा सकते हैं। कुछ शोधकर्ताओं की मानें तो उनके मुताबिक कुछ खास जींस वाले लोगों में एक तरह के वायरस या बैक्टीरिया से बेहसेट्स सिंड्रोम ट्रिगर होने की संभावना हो सकती है। बता दें कि चिकित्सकों को बेहसेट्स सिंड्रोम क्यों होता है इसका सही कारण नहीं पता है, इस पर शोध जारी है।

इसे भी पढ़ें: कैसे पता करें कि आ रहा बुखार टाइफाइड है? जानिए इसके लक्षण

इन विशेषज्ञ डॉक्टर से लें सलाह

अगर आपको खुद में ऊपर बताए गए लक्षण नजर आ रहे हैं तो ऐसे में निम्नलिखित विशेषज्ञों का दौरा जरूरी करें।

- त्वचा विशेषज्ञ

-  जठरांत्र चिकित्सक

- प्रसूतिशास्री

- न्यूरोलॉजिस्ट

- नेत्र-विशेषज्ञ

- उरोलोजिस्त

- हेमेटोलॉजिस्ट 

बेहसेट्स सिंड्रोम का इलाज

बेहसेट्स सिंड्रोम के गंभीर रूप न लेने पर डॉक्टर दर्द और सूजन को कम करने या उस पर रोक लगाने के लिए इबुप्रोफेन लेने की सलाह दे सकते हैं। वहीं, गंभीर केस में डॉक्टर कोल्करिस जैसी दवा दे सकते हैं। वो बात अलग है कि समान्यतौर पर गाउट के इलाज के लिए कोल्करिस दी जाती है। चिकित्सकों के अनुसार बेहसेट्स सिंड्रोम में जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए कोल्करिस मददगार हो सकता है। इसके अलावा बेहसेट्स सिंड्रोम में त्वचा पर घावों और मुंह में छाले हो जाते हैं तो उसे कम करने के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड युक्त मलहम की सहायता ली जा सकती है। साथ ही इसे फैलने से रोका जा सकता है।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान

Arsenal का पुराने जमाने का फुटबॉल पड़ा भारी, Champions League Final में हार के बाद रणनीति पर उठे गंभीर सवाल।