Bilibili है क्या, जिससे क्रिएटर्स हो जाएंगे मालामाल, कितने पैसे दे रहा है चीन का यूट्यूब?

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2026

1000 व्यूज पर होगी ₹60 की कमाई। अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं और यूट्यूब पर वीडियोज बनाकर के कमाई करते हैं, तो चाइना से आई यह खबर आपके लिए काफी दिलचस्प हो सकती है। दरअसल चाइना का पॉपुलर वीडियो प्लेटफार्म बिलीबली अब ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रहा है और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बिलीबीली अपने क्रिएटर्स को हर 1000 व्यूज पर करीब 0.70 यानी कि लगभग ₹60 तक की पेमेंट कर रहा है। अब जरा सोचिए अगर 1000 व्यूज पर आपको ₹60 मिलेंगे तो  ₹1,0000 व्यूज पर करीब ₹600 और अगर किसी वीडियो पर 1 मिलियन यानी कि 10 लाख व्यूज आ गए तो करीब ₹60,000 तक की कमाई हो सकती है। अब यह आंकड़ा सुनने में काफी बड़ा लगता है। लेकिन बिलीबली क्रिएटर्स को यह पैसे कैसे देगा? इस पर क्रिएटर्स के लिए मोनेटाइजेशन करने का सिस्टम क्या है? और सबसे बड़ा सवाल, भारत में बिलीबली कैसे काम करेगा?

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन का नाम लेकर रूस का ऐलान, हिला अमेरिका!

पेमेंट का सिस्टम है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिलीबिली अपने क्रिएटर प्रोग्राम्स के तहत 1000 व्यूज पर 0.70 यानी कि ₹60 तक की पेमेंट कर रहा है। मतलब अब अगर किसी क्रिएटर की वीडियो पर 1 मिलियन व्यूज यानी कि 10 लाख व्यूज आ गए तो करीब ₹60,000 तक की कमाई हो सकती है। जाहिर है कि इस खबर ने क्रिएटर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। लेकिन यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है। बिलीबीली ने इस 0.70 पर 1000 व्यूज वाले फिक्स पेमेंट रेट की अभी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Tibet Flash Flood से भारी तबाही, 7 की मौत और 260 विदेशियों समेत 554 लोग लापता

Nepal Floods में फंसे महाराष्ट्र के 100 श्रद्धालुओं को बिहार सरकार ने सुरक्षित निकाला

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने की बैठक, 7 राज्यों के चुनाव की तैयारी पर चर्चा

Bihar Board अंकपत्र पर अब नहीं लिखा होगा अनुत्तीर्ण, मिलेगा कौशल प्रशिक्षण का विकल्प