यूक्रेन में जो हो रहा है उसका हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर असर पड़ेगा : यूरोपीय आयोग प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

नयी दिल्ली। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोमवार को कहा कि यूरोप यह सुनिश्चित करेगा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस का ‘‘अकारण और अनुचित’’ हमला एक ‘‘रणनीतिक विफलता’’ साबित हो। उन्होंने कहा कि इस पर दुनिया की प्रतिक्रिया अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और वैश्विक अर्थव्यवस्था का भविष्य तय करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रायसीना संवाद में अपने संबोधन में लेयेन ने यह भी कहा कि यूक्रेन में जो हो रहा है उसका हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर प्रभाव पड़ेगा। लेयेन ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के परिणाम न केवल यूरोप के भविष्य को निर्धारित करेंगे, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र और शेष दुनिया को भी बहुत अधिक प्रभावित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने मथुरा में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया

लेयेन ने कहा कि इस पर दुनिया की प्रतिक्रिया अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और वैश्विक अर्थव्यवस्था का भविष्य तय करेगी। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने रूस और चीन के बीच ‘‘कोई सीमा नहीं’’ वाली दोस्ती का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘रूस और चीन ने एक ‘अनियंत्रित समझौता’ किया है। उन्होंने घोषणा की है कि उनके बीच दोस्ती की कोई सीमा नहीं है।’’ यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) की भारत को स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटलीकरण सहित व्यापक क्षेत्रों में पेशकश पारदर्शी और मूल्यों से प्रेरित होगी तथा नयी दिल्ली के साथ साझेदारी को सक्रिय करना इस दशक में ब्लॉक की ‘प्राथमिकता’ है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी