India-Bangladesh Border पर क्या हो रहा है? दिल्ली में जुटने वाले हैं बीएसएफ और बीजीबी के DG

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2025

भारत-बांग्लादेश के 4096 किलोमीटर लंबे बॉर्डर शेयर करते हैं और इसे रेड क्लिफ लाइन कहा जाता है। रेड क्लिफ नाम सर सिरिल रेड क्लिफ से आया। ये उस कमेटी के मुखिया थे, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान की सरहद खींची। असम, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा पांच राज्यों से बांग्लादेश की सीमा लगती है। किलोमीटर के हिसाब से भारत इससे बड़ी सीमा किसी के साथ शेयर नहीं करता है। अब इसी पर मतभेद शुरू हुए हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने एक बयान दिया। इन्होंने कहा कि भारत के साथ बात करते हुए इस बार हमारी टोन अलग होगी। लहजा अलग होगा और हम मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। उन सभी समझौतों को तोड़ेंगे जिनमें बराबरी नहीं है। बात कूटनीतिक तौर पर ही होगी लेकिन हम कहीं पर भी झुकेंगे नहीं। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Women Football: मैदान में फुटबॉल खेलने उतरी लड़कियां, तभी कट्टरपंथियों ने...यूनुस ने बांग्लादेश को क्या बना डाला?

1975 से चली आ रही है बैठक

बीएसएफ-बीजीबी के बीच डीजी मीट 1975 से चली आ रही है। 1975 से 1992 तक यह साल मे एक बार होती थी, लेकिन 1993 से साल मे दो बार होने लगी। एक बार यह बाग्लादेश मे और एक बार भारत मे होती रही है। बाग्लादेश मे पिछले साल शेख हसीना सरकार के सत्ता परिवर्तन के बाद यह मीटिंग नवंबर 2024 में नही हो सकी थी। लेकिन अब दोनो देश अपनी-अपनी फोर्सेज के चीफ के साथ इस मीटिंग को कराने के लिए सहमत हो रहे है। इस बार भारत बैठक का मेजबान है इसलिए BSF ने अपने स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह