क्या है भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी? जिसका जिक्र कर पीएम मोदी ने वियतनाम को बताया महत्वपूर्ण भागीदार

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2024

भारत और वियतनाम ने अपने रणनीतिक संबंधों का विस्तार करने के लिए गुरुवार को एक नई कार्य योजना अपनाई। वियतनामी प्रधान मंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के साथ व्यापक वार्ता करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और वियतनाम स्वतंत्र, खुले, नियम-आधारित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए अपना सहयोग जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली विस्तारवाद का नहीं विकास का समर्थन करती है। वियतनाम हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और हमारे इंडो-पैसिफिक विजन में हमारा महत्वपूर्ण भागीदार है। इंडो-पैसिफिक को लेकर हमारे विचारों में अच्छा समन्वय है।' हम विकासवाद का समर्थन करते हैं, विस्तारवाद का नहीं। मोदी ने कहा, हम स्वतंत्र, खुले, नियम-आधारित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए अपना सहयोग जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: हमारे संबंधों के आयाम विस्तृत एवं प्रगाढ़, वियतनाम के प्रधानमंत्री संग बातचीत के बाद बोले पीएम मोदी

क्या है भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी

एक्ट ईस्ट पॉलिसी आसियान देशों के आर्थिक एकीकरण और पूर्वी एशियाई देशों के साथ सुरक्षा सहयोग पर केंद्रित है। भारत के प्रधानमंत्री की तरफ से एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत 4सी पर फोकस रखा गया। इनमें कल्चर, कॉमर्स, कनेक्टिविटी, कैपसिटी बिल्डिंग हैं। सुरक्षा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक महत्त्वपूर्ण आयाम है। दक्षिण चीन सागर और हिंद महासागर में बढ़ते चीनी हस्तक्षेप के संदर्भ में भारत द्वारा नौपरिवहन की स्वतंत्रता हासिल करना और हिंद महासागर में अपनी भूमिका स्पष्ट करना ‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी की एक प्रमुख विशेषता है। भारत ‘क्वाड’ नामक भारत-प्रशांत क्षेत्र आधारित अनौपचारिक समूह के माध्यम से भी ऐसे प्रयास कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा