हिंदी विरोधी DMK की सांसद Kanimozhi से Spain में पूछा गया- भारत की राष्ट्रीय भाषा कौन-सी है? जवाब वायरल हो गया

By नीरज कुमार दुबे | Jun 03, 2025

डीएमके सांसद कनिमोझी के लिए उस समय बड़ी असहज स्थिति उत्पन्न हो गयी जब स्पेन में भारतीय प्रवासियों से बातचीत के दौरान उनसे पूछ लिया गया कि भारत की राष्ट्रीय भाषा कौन-सी है? यह सवाल उनके लिए इसलिए भी कठिन था क्योंकि उनकी पार्टी हिंदी विरोधी है और डीएमके का तीन-भाषा नीति को लेकर केंद्र सरकार से लंबे समय से मतभेद चल रहा है। इसके अलावा, तमिलनाडु की राजनीति में हिंदी के विरोध में कई दशकों से तीव्र भावना रही है। कनिमोझी स्वयं कई बार केंद्र सरकार पर यह आरोप लगा चुकी हैं कि तीन-भाषा नीति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर केंद्र सरकार तमिलनाडु को फंड देने में भेदभाव कर रही है और इससे राज्य के बच्चों का भविष्य खतरे में है। इसके अलावा, डीएमके ने संसद परिसर और तमिलनाडु में भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन भी किए हैं। इसलिए जब कनिमोझी ने इस सवाल का जवाब दिया तो वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसे भी पढ़ें: दुनियाभर में पाक को बेनकाब कर लौट रहे सर्वदलीय डेलिगेशन से मिलेंगे PM मोदी, 9-10 जून को हो सकती है मुलाकात

हम आपको बता दें कि प्रतिनिधिमंडल अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को स्पेन पहुंचा था। यह उन सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है जिन्हें भारत ने 33 देशों की राजधानियों का दौरा करने का दायित्व सौंपा है, ताकि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक यह संदेश पहुंचाया जा सके कि पाकिस्तान का आतंकवाद से संबंध है। यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन सरकार के प्रतिनिधियों और नागरिक संस्था के प्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति से अवगत कराया।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Kharge के घर Mock Parliament चलाएगा INDIA गठबंधन

अवमानना मामले में Supreme Court सख्त, 17 नवंबर को पेश होंगे Sanjay Raut और Nikhil Wagle

UGC NET Dec 2026 के Application Form भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ी

छात्र संघ बहाली की मांग पर Jamia Millia Islamia में भारी सुरक्षा बल तैनात, कक्षाएं ऑनलाइन हुईं