80 साल बाद भारत को क्या देने वाला है इजरायल, कई देशों में हड़कंप!

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2026

लगभग 80 सालों से भारत के पड़ोस में एक नासूर है जिस पर आखिरकार दवाई छिड़कने का समय आ गया है। इतिहास में पहली बार इजराइल ने नासूर बन चुके पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर वही बयान दिया है जो हमास के खिलाफ दिया गया था। आज गाज़ा में हमास ढूंढने के बाद भी नहीं मिल रहा। खबर है कि इजराइल की खुफ़िया एजेंसी मोसाद को अगला टारगेट पाकिस्तान दिया गया है। यह भारत के लिए भी एक बहुत बड़ा और सुनहरा मौका है।  ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली भारतीय एयरफोर्स के चीफ एपी सिंह अमेरिका पहुंचे हैं। भारतीय वायु सेना अध्यक्ष का अमेरिका पहुंचना एक बहुत बड़ा संकेत है। लेकिन सवाल है कि पाकिस्तान ने ऐसा क्या किया जिसके बाद मोसाद पाकिस्तान के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ट्वीट कर दिया जिसमें इजराइल को शैतान और मानवता पर श्राप कह दिया। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हम इस्लामाबाद में शांति वार्ता करवा रहे हैं। लेकिन इजराइल लेबनान में नरसंहार कर रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फिलिस्तीन की जमीन पर इस कैंसर जैसे देश इजराइल को बनाया, वह सभी लोग नर्क में जले।

इसे भी पढ़ें: थाली से चुनावी मंच तक पहुंची मछली, बंगाल की 'Fish Politics' पर PM Modi vs Mamata, जानें आयात के आंकड़ों का पूरा सच

अमेरिका में इजराइल के राजदूत येल माइकल लीडर ने कहा है कि पाकिस्तान ने ईरान के आयतुल्लाओं की तरह हमारी मौत का नारा लगाया है। मैं ख्वाजा आसिफ को बोलना चाहता हूं कि आप कोई मध्यस्थ नहीं है। आप खुद एक समस्या हैं। हैरानी की बात देखिए कि जिस वक्त अमेरिका में इजराइल के राजदूत पाकिस्तान को मिटाने की धमकी दे रहे थे उसी वक्त अमेरिका में भारतीय नौसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने अमेरिकी एयरफोर्स चीफ से मुलाकात की है। हो सकता है कि पाकिस्तान पर संभावित एक्शन से पहले अमेरिका को जानकारी दी जा रही है। बहरहाल हजारों इजराइली लोगों ने पाकिस्तान को मिटाने की मांग शुरू कर दी है। दुनिया भर में रहने वाले यहूदियों ने कहा है कि पाकिस्तान अब हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा है। 

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल