Joe Biden को सता रहा किस बात का डर? क्यों जता रहे खून खराबे की आशंका

By अभिनय आकाश | Aug 09, 2024

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव करीब है और उस चुनाव से पहले चुनाव को ही लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति का सबसे बड़ा डर सामने आ गया है। वो डर जिसने जो बाइडेन की नींद उड़ा दी है। वो डर जिसके पीछे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस वक्त डर के साये में हैं। उन्हें आने वाले चुनावों की बहुत चिंता है। उन्हें आशंका है कि कहीं चुनाव हिंसा में न तब्दील हो जाए। उन्होंने अंदेशा जाताया कि ट्रंप अगर हार जाते हैं तो खून खराबा हो सकता है। इस बात की आशंका उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान जाहिर की है। 

इसे भी पढ़ें: Biden वाली गलती दोहराने लगी कमला हैरिस, खुद को बता दिया अमेरिकी राष्ट्रपति, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

ट्रम्प ने झूठा दावा किया है कि उन्होंने बिडेन के खिलाफ 2020 का चुनाव जीता था और उन पर वाशिंगटन, डी.सी. और जॉर्जिया में अवैध रूप से परिणामों को पलटने की कोशिश करने का आपराधिक आरोप लगाया गया था। बाइडेन पिछले महीने अभियान से बाहर हो गए जब साथी डेमोक्रेट्स ने ट्रम्प के खिलाफ बहस में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें हटने के लिए कहा, जिससे डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति की उम्र और स्वास्थ्य पर सवाल उठे। बाइडेन की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने तब से डेमोक्रेटिक नामांकन हासिल कर लिया है और ट्रम्प के खिलाफ दौड़ रही हैं।

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया