31 अगस्त की तारीख को मोदी ऐसा क्या करने वाले हैं, टैरिफ से दुनिया घुमाने चले ट्रंप का सिर खुद ही चकरा जाएगा

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2025

अभी बीते दिनों की ही बात है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पाकिस्तान के बीच के सीजफायर को लेकर एक नया दावा किया था। जब ट्रंप ने कहा था कि मैंने पाकिस्तान से बात की और कहा कि अगर तनाव जारी रखा तो अमेरिका कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा। बल्कि इतना ऊंचा टैरिफ लगाएगा कि उनका सिर घूम जाएगा। लेकिन अब ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच भारत ऐसा कदम उठाने वाला है, जिसे जानकर खुद ट्रंप का सिर चकरा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी 31 अगस्त को अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं। वह सात साल में पहली बार चीन की यात्रा पर जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इतना टैरिफ लगाऊंगा कि सिर घूम...भारत-पाक तनाव पर ट्रंप का नया खुलासा!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के बंदरगाह शहर तियानजिन की यात्रा करेंगे, जहाँ उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक होने की भी संभावना है। प्रधानमंत्री की यह पहली चीन यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों पक्ष जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई घातक झड़पों के बाद गंभीर तनाव में आए द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयास कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: 100 देशों के साथ ट्रंप पर टूट पड़ा भारत! अब तो टैरिफ पर पूरा गेम ही पलट जाएगा

प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा नई दिल्ली में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हो रही है। बैठक के बारे में जानकारी साझा करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और चीन दोनों अपने राजनयिक संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में लगातार प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि विदेश मंत्री वांग यी से मिलकर खुशी हुई। पिछले साल कज़ान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मेरी मुलाक़ात के बाद से, भारत-चीन संबंधों ने एक-दूसरे के हितों और संवेदनशीलता के सम्मान के साथ निरंतर प्रगति की है। मैं शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान तियानजिन में होने वाली हमारी अगली मुलाक़ात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ। भारत और चीन के बीच स्थिर, पूर्वानुमानित और रचनात्मक संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग