क्या है NATO प्लस, जिसमें भारत को शामिल करने की सिफारिश अमेरिकी कांग्रेस समिति ने की, चीन की घेराबंदी के लिए बताया जरूरी

By अभिनय आकाश | May 27, 2023

आज भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका की कमेटी ने भारत को नाटो का सदस्य बनाने की मांग कर दी है। चाइना सलेक्ट कमेटी ऑफ यूएस हाउस ने ये सिफारिश की है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले नाटो प्लास में भारत को शामिल करने की सिफारिश अपने आप में अहम है। अभी नाटो प्लस में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड,  इजरायल, जापान और साउथ कोरिया शामिल हैं। लेकिन अब भारत को भी इसमें शामिल करने पर सिफारिश सामने आई है।  

इसे भी पढ़ें: सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल अब संघर्षविराम का अच्छी तरह पालन कर रहे हैं: सऊदी अरब, अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा पर सदन की चयन समिति, जिसका नेतृत्व अध्यक्ष माइक गैलाघेर और रैंकिंग सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने किया। उन्होंने भारत को शामिल करने के लिए नाटो प्लस को मजबूत करने सहित ताइवान की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए एक नीति प्रस्ताव को व्यापक रूप से अपनाया। रिपब्लिकन नेतृत्व की प्रवर समिति को लोकप्रिय रूप से चीन समिति कहा जाता है। कमेटी का मानना है कि चीन ताइवान पर हमला करता है तो सामरिक तौर पर कड़ा जवाब देने के अलावा क्वाड को भी अपनी भूमिका बढ़ानी होगी। 

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 Remedies: रक्षाबंधन पर धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी Maa Lakshmi की विशेष कृपा

India vs New Zealand सीरीज के लिए 48 घंटे में बिके रिकॉर्ड 26,000 टिकट

Nepal Flood से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 500 लोग लापता

Bigg Boss 20 में एंट्री से पहले ट्रोल हुईं Rhiya Ahir, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब