छात्रों का प्रदर्शन, कैंपस में शुद्धिकरण, BHU यूनिवर्सिटी में इफ्तार की असली कहानी क्या है?

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2022

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यानी बीएचयू में इफ्तार पार्टी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। इफ्तार पार्टी और दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी स्लोगन लिखे जाने से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन के साथ ही वाइस चांसलर के घर के बाहर गंगाजल का छिड़काव भी किया। इसके साथ ही छात्रों ने मुंडन करवाकर विरोध दर्ज करवाया। छात्रों ने वीसी दफ्तर के बाहर धरना भी दिया। दरअसल, इफ्तार पार्टी और विवादित स्लोगन की वजह से पिछले तीन दिनों से कैंपस का माहौल खराब है। प्रदर्शन करने वालों छात्रों की तरफ से विवादित स्लोगन को लेकर आरोपित लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

बीएचयू में इफ्तार पार्टी से शुरू हुआ संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से चले आ रहे विवाद में जमकर ड्रामा भी देखने को मिला। छात्रों के एक गुट ने कुलपति आवास के बाहर गंगाजल से शुद्धिकरण किया। इसके बाद छात्रों ने सिर मुंडवाकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने बैनर-पोस्टर लहराते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। 

इसे भी पढ़ें: बीएचयू परिसर में इफ्तार को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, प्रशासन ने हंगामे को निदंनीय बताया

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कैंपस में तीन दिन पहले इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें वीसी शामिल थे। जिसके बाद बीएचयू की दीवारों पर भड़काऊ नारे लिखे गए। जिसमें ब्राह्मण विरोधी नारे और कश्मीर को लेकर बयानबाजी ने यूनिवर्सिटी कैंपस के पूरे माहौल को गर्म कर दिया। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार कश्मीर तो झांकी है पूरा भारत बाकी है और ब्राह्मण तेरी कब्र खुदेगी बीएचयू की धरती पर जैसे नारे दीवारों पर लिखे गए। वीसी प्रो सुधीर कुमार जैन के इफ्तार पार्टी में शामिल होने के मसले को लेकर बीएचयू प्रशासन की तरफ से सफाई भी दी जा चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की भावना के अनुरूप बीएचयू में सभी धर्मों के लोगों का समभाव से सम्मान होता है। विश्वविद्यालय में सभी धर्मों के पर्व समान भाव से उत्साह के साथ मनाए जाते हैं।

अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई। चीफ प्रॉक्टर बीएचयू ने कहा कि “दीवार पर ऐसी बातें लिखना अनुचित है। हम सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने आगे इसे विश्वविद्यालय की शांति को नष्ट करने का जानबूझकर प्रयास बताया और कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसा नहीं होने देगा। 


प्रमुख खबरें

Assam Election में हार के बाद Congress में मंथन, Gaurav Gogoi ने कहा- अब High Command लेगा फैसला

IPL Playoffs की रेस में Gujarat Titans की बड़ी छलांग, Shubman Gill ने बताई जीत की रणनीति

IPL में Rashid Khan का बड़ा कारनामा, Sunil Narine और Jadeja को पछाड़कर बनाया नया Record

Chennai में Vijay का शपथ ग्रहण, Raj Bhawan ने 9 मंत्रियों के Cabinet को दी मंजूरी, एक महिला शामिल