क्या है शतावरी? महिलाओं से लेकर पुरुषों तक ऐसे शरीर के लिए है फायदेमंद

By एकता | Mar 11, 2022

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं और पुरुषों के शरीर को अनेक तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है। कई बार अपने स्वास्थ पर सही तरीके से ध्यान नहीं देने की वजह से हमें कई गंभीर समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। अगर आप बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य समस्याओं से बचना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में शतावरी को शामिल कर सकते हैं। यह एक बहुत ही फायदेमंद जड़ी-बूटी मानी जाती है। शतावरी तनाव को रोकने, बढ़ती उम्र से लड़ने के साथ साथ शरीर को और भी बहुत सारे फायदे पहुँचाती है। आज के अपने इस लेख में हम आपको इन्हीं फायदों के बारे में बताएँगे।


नींद नहीं आने की परेशानी में फायदेमंद

कई लोग पूरे दिन व्यस्त रहते हैं और रात को सोने के समय पर उन्हें नींद नहीं आती हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं जिन्हें रात को नींद आने में परेशानी होती है तो आप शतावरी के दो तीन चुटकी चूर्ण को दूध में ड़ालकर उबाल लें और इसका सेवन करें। आप चाहें तो दूध में घी मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने नींद ना आने की परेशानी से राहत मिलेगी।

 

इसे भी पढ़ें: सिगरेट की लत से हैं परेशान तो आजमाएं ये आसान उपाय, धूम्रपान छोड़ने में मिलेगी मदद


डिप्रेशन दूर करने में फायदेमंद

डिप्रेशन की समस्या आज के समय में बेहद ही आम हो गयी है, हर दूसरा व्यक्ति आपको इस समस्या से झुझता मिल जायेगा। अगर आप भी डिप्रेशन महसूस कर रहे है तो ऐसे में शतावरी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। शतावरी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट डिप्रेशन को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।


किडनी की पथरी की समस्या में फायदेमंद

जिन लोगों को किडनी की पथरी की समस्या होती है उन्हें कई अन्य तरह की समस्याएं भी झेलनी पड़ती है। जैसे किडनी की पथरी में मौजूद ऑक्सालेट मूत्र के माध्यम से निकलते समय अत्यधिक दर्द देता है। शतावरी किडनी की पथरी की समस्या में बहुत फायदा पहुँचाती है। शतावरी की जड़ का अर्क का सेवन करने से ऑक्सालेट के निर्माण को रोकने में मदद है इसके साथ ही यह मैग्नीशियम का निर्माण करता है जो किडनी में पथरी के जमा होने की संभावना को कम कर देता है।

 

इसे भी पढ़ें: बेहद आम हो गई हैं ये 5 जानलेवा बीमारियाँ, आधुनिक लाइफस्टाइल से स्वास्थ्य पर हो रहा है यह असर


महिलाओं के लिए फायदेमंद

जो महिलाएं अपनी सेक्स लाइफ में बोरियत महसूस कर रही हैं या उन्हें अब सेक्स करने का मन नहीं करता वह अपनी डाइट में शतावरी को शामिल कर सकती है। शतावरी का नियमित सेवन करने से महिलाएं अपनी सेक्स करने की इच्छा को बढ़ा सकती हैं। इसके साथ ही शतावरी महिलाओं में पीरियड्स को ठीक करने में मदद करती है और उनकी बाँझपन की समस्या को भी दूर करती है।


पुरुषों के लिए फायदेमंद

जो पुरुष शारीरिक रूप से कमजोरी या ताकत की कमी महसूस कर रहे हैं उनके लिए शतावरी के फायदे बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं। शारीरिक कमजोरी को दूर करने या शारीरिक ताकत को बढ़ाने के लिए पुरुष दूध में शतावरी उबाल कर पी सकते हैं या फिर आप चाहें तो शतावरी के चूर्ण को खीर जैसी चीजों में मिलाकर भी खा सकते हैं।


प्रमुख खबरें

जंग, साज़िश, सियासत और अंतरिक्ष तक भारत: 2025 की वो घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को हिला दिया

Carlsen का जलवा बरकरार! 9वीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियन, असाउबायेवा ने भी किया Triple Crown हासिल

तुम्हारे पाँवों के नीचे कोई ज़मीन नहीं, कमाल ये है कि..., Mallikarjun Kharge के आरोपों पर JP Nadda का तीखा पलटवार

1 जनवरी से BRICS की कमान भारत के हाथ, 2026 में टूटेगा पश्चिमी दबदबा, New Global Era की होगी शुरुआत