पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने से कतराते हैं? कहीं आप भी शाय ब्लैडर सिंड्रोम के शिकार तो नहीं?

By प्रिया मिश्रा | Feb 25, 2022

हम में से अधिकतर लोग पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने से हिचकिचाते हैं। कई लोग गंदगी या आलस के कारण ऐसा करते हैं। तो कई लोग दूसरों के सामने टॉयलेट जाने में असहज महसूस करते हैं। अगर आपको भी किसी पब्लिक प्लेस में टॉयलेट इस्तेमाल करने में कठिनाई होती है तो आप 'शाय ब्लैडर सिंड्रोम' से ग्रसित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस विकार के बारे में -

यह एक तरह का सोशल एंजाइटी डिसऑर्डर है जिसमें लोगों को दूसरों के सामने टॉयलेट जाने में डर लगता है। इसे मेडिकल भाषा में 'पैरूरेसिस' कहा जाता है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को लगता है कि आसपास खड़े लोग उनके द्वारा यूरिन पास करने की आवाज सुन लेंगे और उनका मजाक उड़ाएंगे। इस स्थिति से जूझ रहे व्यक्ति को पब्लिक टॉयलेट में यूरिन पास करने में असहजता महसूस होती है। डॉक्टर्स के मुताबिक, शाय ब्लैडर सिंड्रोम की वजह से पेल्विक फ्लोर के मसल्स पर बुरा असर पड़ सकता है या किडनी से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: एसिडिटी में गुनगुने पानी के साथ करें इस एक चीज़ का सेवन, मिनटों में मिलेगी राहत

शाय ब्लैडर सिंड्रोम के लक्षण

पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने के बारे में सोचकर ही चिंता होना

टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय प्राइवेसी की जरूरत महसूस होना

पानी या अन्य ड्रिंक को पीने से परहेज करना ताकि टॉयलेट इस्तेमाल ना करना पड़े

यह डर लगना की टॉयलेट इस्तेमाल करते समय दूसरे लोग आवाज ना सुन लें

किसी पार्टी फंक्शन या सोशल इवेंट इस वजह से अवॉइड करना क्योंकि वहां पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़ सकता है

शाय ब्लैडर सिंड्रोम के कारण 

बचपन में किसी मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना

पेरेंट्स का कंट्रोलिंग बिहेवियर

अनुवांशिक कारण

पेरेंट्स, भाई बहन या क्लासमेट का चिढ़ाना

शाय ब्लैडर सिंड्रोम से होने वाली समस्याएं 

ब्लैडर में दर्द होना

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

पेशाब लीक होना

किडनी स्टोन

पूरी तरह से ब्लैडर खाली न कर पाना

पेशाब के दौरान तनाव

इसे भी पढ़ें: किडनी डैमेज होने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, ना करें नज़रअंदाज़ करने की भूल

शाय ब्लैडर सिंड्रोम का इलाज 

इस समस्या से निपटने के लिए आप बिहेवियर थेरेपी का सहारा ले सकते हैं। सबसे पहले उस डर को पहचानें जिसकी वजह से आप पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने में असहज महसूस करते हैं। इसके अलावा आप किसी करीबी से इस बारे में बात कर सकते हैं। अगर आपकी स्थिति गंभीर है तो डॉक्टर या साइकोलॉजिस्ट से सलाह लें।


बच्चों में शाय ब्लैडर सिंड्रोम का इलाज 

बतौर पेरेंट अपने बच्चे को दूसरों के सामने कभी बुरा महसूस ना करवाएं। बच्चे को पब्लिक टॉयलेट बिहेवियर जैसे दरवाजा बन्द करना और फ्लश करना सिखाएं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

अपने देश में होने वाले ओलंपिक में ही शामिल नहीं हो पाएंगे ट्रंप? बड़ा कदम उठाने की तैयारी में WADA

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Horoscope 15 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी