न कोई फिल्म करती हैं, न कोई एड, फिर कैसे चलाती हैं रेखा अपने घर का खर्च?

By रेनू तिवारी | Oct 20, 2018

एक्ट्रेस रेखा का नाम फिल्म इंडस्ट्री में शुमार है। वो अपने जमाने की सुपरस्टार है। आज रेखा की उम्र 63 साल है लेकिन रेखा आज भी नई बॉलीवुड एक्ट्रेसस को जबरदस्त टक्कर देती है क्योंकि रेखा की खूबसूरती को टक्कर देने वाली आज भी कोई अभिनेत्री नहीं है। रेखा ने 1990 में नई दिल्ली के व्यवसायी मुकेश अग्रवाल से शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली। मुकेश नोट छोड़ गए कि उनकी आत्महत्या के पीछे किसी को भी जिम्मेदार नहीं माना जाए। इस घटना से रेखा हिल गईं और फिर उनका नाम किसी के साथ नहीं जुड़ा। तब से रेखा अकेली है।

अब बात ये है कि रेखा अपने जमाने की सुपरस्टार थी लेकिन अब वो फिल्में नहीं करती है। लंबा समय बीत गया है लेकिन रेखा किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। रेखा कोई कमरशियल एड भी नहीं करती है। लेकिन अकेली रेखा बिना फिल्में किये और बिना कोई एड किये कैसे जीती है रायल लाइफ?, कहां से चलाती है वो अपने घर का खर्च?, आज हम इस पर ही चर्चा करेंगे की रेखा का क्या है सोर्स पैसे कमाने का। 


 

हिना खान का नया अवतार, संस्कारी बहू के बाद अब बनी टीवी की खतरनाक विलेन

 

अपने घरों को किराए पर उठाया 

रेखा का बचपन काफी कठिनाइयों में बीता है वो बचपन से ही फिल्मों में काम कर रही है। रेखा ने अपनी मेहनत के पैसो से मुंबई और दक्षिण भारत में घर खरीदा हुआ है जिसे रेखा ने किराए पर दे रखा है। मुंबई और दक्षिण भारत के घरों से जो किराया आता है उससे रेखा अपना घर चलाती है।

 

 

 

इवेंट या किसी भी शो में जाने के लेती है पैसे

रेखा ने अपने 40 सालों के लंबे करियर में लगभग 180 से उपर फिल्मों में काम किया है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई दमदार रोल किए और कई मजबूत फीमेल किरदार को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया और मुख्यधारा के सिनेमा के अलावा उन्होंने कई आर्ट फिल्मों मे भी काम किया जिसे भारत में पैरलल सिनेमा कहा जाता है।

 

 ऐसे में रेखा इंडस्ट्री का एक मशूर चेहरा है। और इस पॉपुलेरटी का रेखा आज प्रयोग करती है रेखा किसी भी इवेंट, अवार्ड फंक्शन, या फिर कोई भी शो हो वो जहां जाती है उसके लिए वो फीस लेती है।

 

 

राज्यसभा सांसद 

रेखा राज्यसभा में सांसद थी ये तो हम सब जानते है उनको सरकारी सेलरी और सरकारी सुविधाए भी मिलती थी लेकिन अब उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है तो उसको सरकारी पेंशन भी मिलती है जिसके रेखा का घर खर्च निकलता है और वो एक रॉयल लाइफ जी रही हैं। 

 

 

 

ये है बॉलीवुड की 'लोलो' जो 44 साल में भी लगती है बला की खूबसूरत- देखें तस्वीरे

 

तो ये थे रेखा के सोर्स ऑफ इनकम के साधन जिससे रेखा अपना जिंदगी रायल लाइफ स्टाइल से जी रही हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: China जब Air Pollution की समस्या से निजात पा सकता है तो भारत ऐसा क्यों नहीं कर सकता?

Shirdi Sai Baba Temple: शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने का बना रहे प्लान, यहां देखें यात्रा से जुड़ी हर डिटेल्स

अब पराली नहीं जलाई जा रही फिर भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट क्यों: पंजाब के मुख्यमंत्री मान

Manipur के बिष्णुपुर जिले में फिर गोलीबारी से तनाव बढ़ा