सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सलमान खान से क्या है कनेक्शन? सोशल मीडिया पर किये जा रहे हैं ये दावे

By रेनू तिवारी | Jun 16, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर पर फांसी लगा ली। उनकी मौत की खबर सुनकर सभी सन्न रह गये कि आखिर सुशांत ने ऐसा क्यों किया? पुलिस में अपनी शुरूआती जांच में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। उनके घर पर पुलिस को जांच के दौरान कुछ पेपर्स और दवाईयां मिली जिसके बाद ये कहा गया कि सुशांत सिंह ने तनाव के चलते अपने आपको मिटा लिया। खैर मुंबई पुलिस सुशांत की मौत की हर एंगल से जांच कर रही हैं वह जल्द की सच का पता लगा लेगी।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत का परिवार उनका अंतिम संस्कार उनके जन्मस्थान पटना में करना चाहता था...

सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा हैं कि सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान के कारण डिप्रशन में गये थे। 2019 में  करण जौहर की एक फिल्म आयी थी 'ड्राइव' जिसमें  सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन फर्नांडीस, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, विक्रमजीत विर्क मुख्य किरदार में थे। सुशांत इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे थे। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा हैं कि इस फिल्म में  सलमान खान के रिश्तेदार को लिया जाना था लेकिन फिल्म डाइव सुशांत के हाथ लग गयी। इस बात से सलमान काफी खफा थे। उन्होंने फिल्म मेकर्स से कह कर फिल्म की रिलीज रुकवा दी। फिल्म ड्राइव 28 जून 2019 को रिलीज होने वाली थी लेकिन नहीं रिलीज हुई। नवबंर 2019 में करण जौहर की फिल्म ड्राइव को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया जबकि इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होना था। 

अब सलमान खान से इस फिल्म को लेकर हुए विवाद से सुशांत सिंह राजपूत काफी परेशान थे। अब इस बात में कितना दम हैं ये तो आने वाले वक्त में साफ होगा जब पुलिस जांच करेगी कि आखिर सुशांत सिंह राजपूर किस वजह से डिप्रेशन में गये। 

सलमान खान का नाम जब से सानमे आया है तब से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा हैं। हालाकि सलमान खान को लेकर एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान ने विवेक ऑबराय का करियर चौपट कर दिया। सिंगर अरजीत सिंह के पीछे पड़े थे। अब ड्राइव के कारण सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान के निशाने पर थे।

 

वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर सलमान खान के समर्थन में भी कुछ यूजर्स उतरे। उन्होंने लिखा कि सलमान खान को हेट करना बंद करों। सलमान खान सुशांत को अपने छोटे भाई की तरह मानते थे। धोनी की बायोपिक की रिलीज के दौरान सुशांत को उन्होंने खूब प्यार दिया था। अपने घर पर पार्टी पर बुलाया था। उनकी एक्टिंग की भी तारीफ की थी। फिल्म केदारनाथ का प्रमोशन करने सुशांत बिग बॉस के सेट पर भी आये थे। कहानी कुछ भी हो लेकिन सलमान खान सोशल मीडिया पर सुबह से हा काफी ट्रेंड कर रहे हैं।  

 

प्रमुख खबरें

International Tourism Trends: बजट और वाइब्स के मामले में क्यों छा रहे हैं ये 4 Honeymoon Destinations

Operation Sindoor से अयोध्या तक: कौन है राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, क्या होगी जिम्मेदारी

Pushkar Singh Dhami को अहमदाबाद की धनगौरी ने डाक से भेजी Rakhi, आपदा में माना था भाई

मुस्लिम NATO की पहली मीटिंग में ऐसा ऐलान, बुरे फंसे नेतन्याहू!