क्या है ज्ञानवापी मंदिर और श्रृंगार गौरी मंदिर विवाद, क्यों होने जा रहा है आज सर्वे और मुस्लिम पक्ष को है क्या ऐतराज?

By अभिनय आकाश | May 06, 2022

आज सभी की निगाहें काशी पर रहने वाली है क्योंकि काशी की ज्ञानवापी मस्जिद के रहस्यों से पर्दा उठने का वक्त आ गया है। अदालत के आदेश पर आज काशी में ज्ञानवापी मस्जिद की वीडियोग्राफी होनी है। काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद परिसर स्थित श्रृंगार गौरी सहित अन्य विग्रहों में दर्शन पूजन और सुरक्षा की मांग को लेकर वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन की ओर से कमीशन की कार्रवाई के तहत आज कोर्ट कमिश्नर की ओर से सर्वे और वीडियोग्राफी होनी है। सर्वे से पहले काशी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  

क्यों किया जा रहा है सर्वे

देवताओं की मूर्ति जिस स्थान पर स्थित है उसे साल भर में एक बार पूजा के लिए खोला जाता है। कोर्ट में पांच महिलाओं ने एक याचिका दायर करके कोर्ट से ऋंगार गौरी मंदिर में रोज पूजा करने की अनुमति दिए जाने की अपील की थी। कोर्ट से अनुमति की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि श्रृंगार गौरी मंदिर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ही मौजूद है और मस्जिद की दीवार से सटा हुआ है। इस साल अप्रैल में ही स्थानीय अदालत ने एक कोर्ट कमिश्‍नर की नियुक्ति की थी। साथ ही 10 मई तक क्षेत्र की वीडियोग्राफी करवाने और एक सर्वे रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। 

मुस्लिम पक्ष को क्या है ऐतराज?

मस्जिद कमेटी के अनुसार अगर वीडियोग्राफी कराई जाएगी तो मस्जिद की सुरक्षा से समझौता होगा। ऐसा वो होने नहीं देंगे। कानून के दायरे में रहकर किसी को अंदर नहीं आने दिया जाएगा।  

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga