शिंदे के गढ़ ठाणे में भाजपा-शिवसेना झगड़े की क्या है अंदरूनी कहानी? कैसे समीकरण हो सकते हैं प्रभावित

By अभिनय आकाश | Mar 05, 2024

कल्याण पूर्व के भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। एकनाथ शिंदे राज्य में गुंडों का शासन स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वह सीएम बने रहेंगे तो अराजकता बढ़ जाएगी। उन्होंने मुझे भी गुंडा बना दिया है। शिंदे ने उद्धव ठाकरे को धोखा दिया है और वह भाजपा को भी धोखा देंगे। उन्होंने मुझे भी धोखा दिया है। 2 फरवरी को मराठी समाचार चैनल से बात करने से कुछ घंटे पहले ठाणे के उल्हासनगर इलाके में एक पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ पर गोली चलाने के बाद भाजपा विधायक चर्चा में हैं। अब जेल में बंद कल्याण पूर्व के विधायक ने कहा कि जमीन सौदे पर चल रहे विवाद के कारण उन्होंने बंदूक उठाई थी।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: NDA में सीट बंटवारे पर पंस रहा पेंच, सुलझाने के लिए 2 दिन के दौरे पर पहुंचे अमित शाह

बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे का कद उनके पिता के सीएम बनने के बाद बढ़ गया और निर्वाचन क्षेत्र में उनका हस्तक्षेप भी बढ़ गया। बार-बार अटकलें लगाई जा रही थीं कि कल्याण बीजेपी में जाएंगे। रविवार को श्रीकांत शिंदे ने ठाणे में युवा सेना द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दोहराया कि वह कल्याण के लिए गठबंधन द्वारा चुने गए किसी भी व्यक्ति के लिए काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुझसे कहता है कि मेरी जगह कोई बेहतर उम्मीदवार है और मुझे उस उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करना है तो मैं वह करूंगा। 

प्रमुख खबरें

छोटी मछली पकड़ाई लेकिन मगरमच्छ नहीं, राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह, आखिरी सांस तक लडूंगा

शनि देव को करना है प्रसन्न? Haircut करवाते समय अपनाएं यह ज्योतिषीय उपाय, Life होगी बेहतर

Wayanad Landslide में मौत का आंकड़ा 4, Priyanka Gandhi ने की मदद की अपील

Kushal Tandon के भद्दे मजाक पर बवाल, पति Zaid के बचाव में Gauahar Khan का पोस्ट