By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020
नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में लाखों मामले आने के बाद भी केंद्र सरकार को कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार की बात मानने में क्या समस्या है। पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में जैन ने यह टिप्पणी है। इससे एक दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था कि देश में सामुदायिक संचरण कुछ राज्यों के कुछ जिलों में ही हुआ और साफ किया था कि यह पूरे देश में नहीं हो रहा है। दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 2154 नए मामले आए हैं और 31 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद पुष्ट मामलों की संख्या 3.33 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि मृतक संख्या 6040 पहुंच गई है।