Prabhasakshi Exclusive: Congo में चल रहे आंतरिक युद्ध का कारण क्या है? M23 Rebels कौन हैं जिन्होंने मचा रखा है इतना बवाल?

By नीरज कुमार दुबे | Feb 13, 2025

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि कांगो में चल रहे आंतरिक युद्ध का कारण क्या है और वहां के प्रकरण से दुनिया को क्या सीख लेने की जरूरत है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वहां बरसों से चल रहे आंतरिक संघर्ष से एक चीज तो स्पष्ट है कि यूएन शांति सेना वहां के हालात को काबू कर पाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांगो में ही सबसे बड़ी यूएन शांति सेना तैनात है जिस पर अरबों रुपया खर्च होता है लेकिन वहां के हालात कभी भी सामान्य नहीं हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि कई रिपोर्टें दर्शाती हैं कि यूएन शांति सेना पर ही विद्रोहियों का समर्थन करने के आरोप लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि वहां सबसे बड़ी समस्या है कि स्थानीय लोगों को दबाया जाता है और उनकी बात नहीं सुनी जाती जिसके चलते संघर्ष बढ़ते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: African देश China की 'कक्षा' में क्यों खिंचे चले जा रहे हैं? अफ्रीका में गुप्त अंतरिक्ष कार्यक्रम क्यों चला रहे हैं Xi Jinping?

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि एम23 सहित विद्रोही समूहों के गठबंधन, कांगो रिवर एलायंस का कहना है कि उसके लड़ाके अपनी लड़ाई बुकावु तक ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि हजारों शरणार्थी, जो कहीं और भाग गए हैं, उन्हें M23 द्वारा घर लौटने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि एम23 ने इस आरोप का खंडन किया है, लेकिन कई रिपोर्टों में कहा गया है कि विस्थापितों के लिए बनाये गये कई बड़े शिविरों को नष्ट कर दिया गया है और उनके निवासियों को संघर्ष क्षेत्रों में अपने गांवों में वापस जाने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने कहा कि एम23, जो जातीय तुत्सी लोगों से बना है, का कहना है कि वे अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, जबकि डीआर कांगो की सरकार का कहना है कि विद्रोही पूर्वी क्षेत्र की विशाल खनिज संपदा पर नियंत्रण चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!