हमें खत्म किया तो तुम भी नहीं बचोगे...'Dead Hand' का रहस्य क्या है, पुतिन-मॉस्को कुछ भी नहीं बचा तब भी दुश्मन देश को कर सकता है तबाह

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2025

ट्रम्प ने कहा कि यदि रूस 10-12 दिनों के भीतर यूक्रेन युद्ध समाप्त नहीं करता, तो उस पर गंभीर आर्थिक प्रतिबंध और टैरिफ लगाए जाएंगे। अमेरिका शांति चाहता है, लेकिन वह कमजोर नहीं है। जिस पर रूस का पलटवार सामने आया। रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा कि हर नई डेडलाइन एक धमकी है और युद्ध की ओर एक कदम है। अमेरिका को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए अगर वह रूस को इस तरह धमकाता है।

इसे भी पढ़ें: ज़ेलेंस्की ने की यूक्रेन शांति वार्ता में ट्रंप की भूमिका की सराहना, कहा कि पुतिन अकेले युद्ध समाप्त कर सकते हैं

क्या है डेड हैंड

डेड हैंड का ऑफिशियल नाम पेरिमीटर है। शीत युद्द के वक्त सोवियत यूनियन ग्वारा डेवलप किया गया एक ऑटोमैटिक न्यूक्लियर कंट्रोल सिस्टम है। इसे कयामत की मशीन भी कहा जाता है। कहा जाता है कि दुश्मन ने अगर रूस पर पहला परमाणु हमला किया और उस हमले में मॉस्को समेत रूस के सारे बड़े शहर और लीडर तबाह हो जाते हैं। राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख समेत अटैकिंग ऑर्डर देने वाला कोई भी नहीं बचता है। ऐसी स्थिति में डेड हैंड सिस्टम अपने आप एक्टिवेट हो जाता है। ये सेंसर के जरिए चेक करेगा कि क्या देश में परमाणु धमाके हुए हैं। क्या कम्युनिकेशन खत्म हो चुका है। अगर सिस्टम को लगता है कि देश का नेतृत्व खत्म हो चुका है। ऐसी सूरत में ये खुद ब खुद एक कमांड रॉकेट लॉन्च करेगा। ये रॉकेट पूरे रूस के ऊपर से उड़कर जमीन के नीचे छिपे सभी न्यूक्लियर मिसाइल बेस को जवाबी हमले का कोड भेज देगा।छ रूस की सारी न्यूक्लियर मिसाइलें अपने आप लॉन्च हो जाएंगी और दुश्मन देश को पूरी तरह तबाह कर देंगी। मतलब, हमें खत्म किया तो तुम भी नहीं बचोगे।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।