Waqf कानून का इफेक्ट! केरल के Munambam में NDA की शानदार जीत के क्या हैं मायने?

By अभिनय आकाश | Dec 13, 2025

केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में एनडीए ने मुनंबम में शानदार जीत हासिल की है। एनडीए की ये जीत राज्य वक्फ बोर्ड से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे विवाद के केंद्र में रहे इस वार्ड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। ये रिजल्ट 500 से अधिक ईसाई परिवारों के एक साल से चल रहे विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में आया है, जिन्हें वक्फ द्वारा उनकी जमीन पर कथित अवैध दावे के कारण बेदखली का खतरा है। केरल भाजपा के महासचिव अनूप एंटनी जोसेफ ने इसे एनडीए की ऐतिहासिक जीत बताया।

जोसेफ ने ट्वीट किया, मोदी सरकार और भाजपा वक्फ के खिलाफ लड़ाई में मुनंबम के लोगों के साथ खड़े रहे, और अब उन्होंने भाजपा को अपना जनादेश दिया है। मुनंबम में मिली यह जीत भाजपा को 2026 के केरल विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा प्रोत्साहन देगी, क्योंकि अब तक राज्य में भाजपा को पैर जमाने में भी मुश्किल हुई है। भाजपा तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भी आगे चल रही है - यह वही निर्वाचन क्षेत्र है जहां से कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कब्जा है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: युद्धविराम के बीच बढ़ा सैन्य टकराव, Iran ने अपने बर्बाद मिसाइल नेटवर्क को फिर सक्रिय कर दुनिया को किया हैरान

Nutrient Deficiency: India में Vitamin B12 की कमी बनी Health Problem, Diet में शामिल करें ये 5 Superfoods

Share Market Today: एशियाई बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी, आईटी शेयरों में उछाल

Greater Noida में Godrej Properties का बड़ा धमाका! ई-नीलामी में जीती 23.2 एकड़ जमीन, विकसित करेगी ₹7,000 करोड़ की आवासीय परियोजना