लखीमपुर हिंसा मामले का क्या है सपा कनेक्शन, कौन है तेजिंदर विर्क जिसे बताया जा रहा है मास्टरमाइंड

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2021

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने पूरे मामले में समाजवादी पार्टी के कनेक्शन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। बीजेपी सूत्रों की तरफ से ये दावा किया गया है कि तेजिंदर सिंह वर्क पूरी घटना का मास्टरमाइंड है जो रूद्रपुर का  निवासी बताया जा रहा है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि वो समाजवादी पार्टी का नेता है व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का करीबी भी है। बीजेपी की तरफ से ये दावा किया जा रहा है कि पूरा उपद्रव इसका ही कराया है और खुद भी एक गाड़ी की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती है। बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस और सपा पर लखीमपुर मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। 

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले को लेकर सियासी घमासान तेज है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ से लखीमपुर जाने से रोक दिया गया, जिसके बाद अखिलेश सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। बाद में उन्हें तथा पार्टी के मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव को हिरासत में ले लिया गया।  

प्रमुख खबरें

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन