क्या है पोलैंड का Tomb Of The Unknown Soldier? जहां पहुंचे पीएम मोदी

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पोलैंड की राजधानी वारसॉ में अज्ञात सैनिक की कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में पोलैंड पहुंचे और गुरुवार को उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा पिछले 45 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की पोलैंड की पहली यात्रा है।  आगमन पर वारसॉ में हवाई अड्डे पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। वारसॉ के एक होटल में पहुंचते ही पीएम मोदी का बच्चों ने स्वागत किया और उन्हें फूल भेंट किए।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया बब्बर शेर, बोले- आपने खत्म किया पीएम मोदी का आत्मविश्वास

दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में, मोदी करीब सात घंटे के लिए कीव में होंगे। वह यूक्रेन की राजधानी के लिए आज शाम एक ट्रेन से रवाना होंगे और इस यात्रा की अवधि करीब 10 घंटे की होगी। मोदी ने टस्क के साथ बातचीत के बाद अपने प्रेस वक्तव्य में कहा, ‘‘यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष हम सभी के लिए गहरी चिंता का विषय है। भारत का दृढ़ता से मानना है कि युद्ध के मैदान में किसी भी समस्या का समाधान नहीं ढूंढा जा सकता।

प्रमुख खबरें

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण

MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका

Meerut Air Show: IAF की Suryakiran टीम ने आसमान में बिखेरे तिरंगे के रंग