देश में 'टमाटर फ्लू' का दस्तक, छोटे बच्चों को बना रहा अपना शिकार, जानिए इसके मुख्य लक्षण

By निधि अविनाश | Aug 22, 2022

कोरोना वायरस ,मंकीपॉक्स के बाद अब एक नई बीमारी सामने आई है जिसका नाम है टमाटर फ्लू। मीडिया रीपोर्ट्स के मुताबिक, यह बीमारी हाथ, पैर, और मुंह से संबंधित है। देश में इस समय इसके मामले ओडिशा में सामने आए हैं। लैंसेट रेस्पिरेटरी जर्नल के अनुसार, टमाटर फ्लू का सबसे पहला केस केरल के कोल्लम में पाया गया। इससे अब तक 82 बच्चें संक्रमित हो गए है। इन संक्रमित बच्चों की उम्र 5 साल से भी कम है। हालांकि, दिल्ली एनसीआर में अब तक इसके कोई भी मामले सामने नहीं आए हैं।
क्या है टमाटर फ्लू
कोरोना, मंकीपॉक्स के बाद अब टमाटर कितनी गंभीर और जानलेवा बीमारी है, इसकी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। टमाटर फ्लू को टमाटर फीवर के नाम से भी जाना जाता है। आइये जान लेते है इसके मुख्य लक्षण। जानकारी के लिए बता दें कि टमाटर फ्लू आंतो के वायरस के कारण हो रहा है जो व्यस्क में दुर्लभ देखा जा रहा है क्योंकि इस वायरस से बचाव के लिए बड़ों के पास पर्याप्त प्रतिरक्षा प्रणाली है। इस वायरस के लक्षणों की बात की जाए तो इसमें तेज बुखार, शरीर में दर्द, जोड़ो में दर्द, थकान शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing