डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किस तरह की फिल्म करना चाहती हैं आलिया भट्ट? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

By रेनू तिवारी | Jul 02, 2020

मुंबई। मुंबई। काफी दिनों से देश में जिस तरह के हालात है कोरोना वायरस के कारण उसे देखते हुए ये अभी यह नहीं कहा जा सकता कि सब कुछ कब ठीक होगा। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन किया गया जिसके चलते सिनेमाघरों को भी बंद कर दिया गया हैं। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। ऐसे में अब धीरे-धीरे करके सब कुछ खोला जा रहा हैं। अभी सिमेनाघर कब खुलेंगे यह नहीं कहा जा सकता। इसके कारण कई बड़ी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। अब खबरें आ रही हैं कि महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म सड़क 2 को भी ओटीटी पर रिलीज होने की प्लानिंग हो रही हैं। जी हां संजय दत्त के फैंस के लिए ये अच्छी खबर हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने बताया क‍ि सड़क 2 को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 

 

इसे भी पढ़ें: क्या अक्षय कुमार ने फ़िल्म 'सूर्यवंशी' से करण जौहर को किया आउट? जानिए पूरी सच्चाई

 

वेब(इंटरनेट) ने कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक बड़ा मौका दिया है।” कई फिल्मों में एक साथ काम करने वाले अभिनेता वरुण धवन के साथ एक ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में आलिया ने कहा, “अगर मुझे जासूसी कहानी पर आधारित कुछ एसा मिलता है जिससे मैं कनेक्ट कर पाऊं तो मैं जरुर करना चाहूंगी। यह काफी मजेदार होगा।”

 

आलिया की अगली फिल्म “सड़क 2” कोरोना वायरस महामारी के कारण सिनेमाघर बंद होने की वजह से ओटीटी मंच डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इसमें आलिया पहली बार अपने पिता महेश भट्ट् के साथ काम कर रही हैं जो दो दशक बाद निर्देशक के रुप में वापसी कर रहे हैं। ‘सड़क 2’ 1991 में पूजा भट्ट और संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘सड़क’ की सीक्वल है। इसमें निर्देशक महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट, संजय दत्त के साथ आलिय भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट