मैं भारत सरकार और...गणतंत्र दिवस पर भारत को ट्रंप ने क्या संदेश दिया

By अभिनय आकाश | Jan 26, 2026

संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच "ऐतिहासिक बंधन" का उल्लेख किया, जो दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र हैं। भारत ने सोमवार को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। यह वह दिन है जब 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से, मैं भारत सरकार और जनता को उनके 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत एक ऐतिहासिक बंधन साझा करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Jaishankar ने ईरान के साथ ऐसा क्या किया? खामनेई ने कहा धन्यवाद, चौंके ट्रंप-नेतन्याहू

भारत ने अमेरिकी टैरिफ को अनुचित बताते हुए कहा है कि वह अपने हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। पिछले साल अगस्त में घोषित टैरिफ पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में भारत ने कहा था कि यह लक्षित कार्रवाई अनुचित और तर्कहीन है और किसी भी प्रमुख अर्थव्यवस्था की तरह, वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी